Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Guru purnima Rashifal : गुरु पूर्णिमा पर बना दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के भाग्य बदल जाएंगे

Advertiesment
Guru Purnima 2024
Guru Purnima 2024 Rashifal: 21 जुलाई 2024 रविवार के दिन गुरु पूर्णिमा का महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन कई दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग, विष्‍कुंभ योग के साथ ही कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति शुक्रादित्य योग बना है। दूसरी ओर वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति है। कुल मिलाकर ये सभी स्थितियां बनने से 3 राशियों पर खूब फायदा होगा।
 
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए यह गुरु पूर्णिमा बहुत ही शुभ साबित रहने वाली है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बनेगा। नौकरीपेश लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। पदोन्नति होगी या वेतन बढ़ेगा। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जाएगी।
 
सिंह राशि : यदि आपकी राशि सिंह हैं तो आपको गुरु पूर्णिमा पर अचानक से कोई लाभ मिलने वाला है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। हर कार्य में सफलता हासिल होगी। कारोबार में उन्नति मिलेगी। निवेश से लाभ होने की संभावना प्रबल है। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे।
 
कुंभ राशि : यदि आपकी राशि कुंभ है तो गुरु पूर्णिमा का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। यह शुभ दिन रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी के नए अवसार प्राप्त होंगे। आपके कार्यों से आपके वरिष्‍ठ प्रसन्न होंगे। निवेश के लिए यह शुभ समय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Guru Purnima 2024 : गुरु पूर्णिमा पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)