Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं ग्रहों के शुभ संयोग, 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Advertiesment
Guru and shukra in same house
13 जुलाई 2022 बुधवार को गुरु पुर्णिमा है। इस बार गुरु पूर्णिमा गुरु, मंगल, बुध और शनि ग्रहों के शुभ संयोग रुचक, हंस, शश और भद्र योग में मनाई जाएगी। इस दिन एन्द्र योग भी रहेगा। सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग, मंगल के मेष में रहने से रुचक योग, केंद्र में गुरु के मीन में रहने से हंस योग, शनि के मकर में रहने से शश योग आदि का निर्माण हो रहा है। इन ग्रह संयोग से 5 राशियों पर होगा शुभ असर।
 
 
1. मिथुन (Gemini) : बुध के गोचर के कारण घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आमदानी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो उन्नति होगी। सेहत में सुधार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। 
 
2. तुला (Libra) : शुक्र के गोचर के कारण पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र और करियर में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
 
3. वृश्चिक (Scorpio) : मंगल के गोचर के कारण प्रॉपर्टी से लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
 
4. धनु (Sagittarius) : गुरु के गोचर के कारण नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो तलाश पूर्ण होगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा।
 
5. कुंभ (Aquarius) : शुक्र और शनि के गोचर के कारण नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आमदानी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त करेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथ के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैवस्वत मनु कौन थे, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी 6 जुलाई को होगी Vaivaswat Puja