Publish Date: Tue, 06 Aug 2024 (18:05 IST)
Updated Date: Tue, 06 Aug 2024 (18:13 IST)
Hariyali Teej 2024: सावन मास के शुक्ल पक्ष की तीज को हरियाली तीज मनाई जाती है। यह पर्व माता शिव और पार्वती को समर्पित है। अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन महिलाएं कठिन व्रत रखती है। वर्ष 2024 में 07 अगस्त, दिन बुधवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन 3 राशियों की किस्मत बदल जाएगी उन्हें माता पार्वती और शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
ALSO READ: Hariyali teej 2024: हरियाली तीज के दिन यदि ये 7 काम कर लिए तो नहीं रहेगी धन की कमी
1. तुला राशि : आपकी राशि के लिए हरियाली तीज का दिन बहुत शुभ रहेगा और इसी दिन से आपकी किस्मत का पासा भी पलट जाएगा। नौकरी और करियर के साथ ही व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपके लिए यह समय शुभ है। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी।
2. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के लिए हरियाली तीज के दिन से लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने वाले हैं। करियर में उन्नति होगी और नौकरी में पदोन्नति होगी। महिलाओं की मनोकामना पूर्ण होगी और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा समय प्रारंभ होगा।
4. मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए हरियाली तीज भाग्य के दरवाजे खोल देगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होंगी। व्यापार में बनाई गई योजना सफल होगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शिवजी और मां पार्वती जी की कृपा से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
WD Feature Desk
Publish Date: Tue, 06 Aug 2024 (18:05 IST)
Updated Date: Tue, 06 Aug 2024 (18:13 IST)