फरवरी 2016 : अपनी राशिनुसार जानिए मासिक भविष्यफल
फरवरी 2016 : जानिए राशिनुसार भविष्य-फल...
फरवरी महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। माह के आरंभ में बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा। यह महीना अच्छा कहा जाएगा। प्रशासनिक पद पर कार्यरत जातकों के लिए पद्दोन्नति के अवसर हैं। विद्यार्थियों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का सहयोग आपके हर कार्य में दिखेगा। आपका जीवनसाथी आपके हर कार्यों में दखल देगा। छठवें भाव में राहु के होने से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं।
फरवरी महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के प्रभाव से किसी नए कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। लिहाजा उसे करने से पहले बड़े और उस कार्य से संबंधित लोगों से बात कर लें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से आपको इस समय लाभ हो सकता है। माता के स्वास्थ में परेशानी आ सकती है। आय से ज्यादा व्यय करने से बचें। नया व्यवसाय प्रारंभ करने से पहले मंथन अवश्य करें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल-जोल बनाए रखें। प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा समय है।
फरवरी 2016 महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमशः सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। इन ग्रहों की स्थिति में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से संबंध मधुर बनाए रखें। लंबे समय से शादी का इंतजार करने वालों के लिए अच्छा समाचार मिलेगा। व्यर्थ के झगड़े में टांग न अड़ाएं। व्यय पर नियंत्रण रखें। नौकरी वालों के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार में जल्दबाजी न दिखाएं।
फरवरी महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। 10 फरवरी से बुध ने मकर राशि में प्रवेश किया। यह महीना सामान्य कहा जाएगा। खर्चों में वृद्धि बनी रहेगी। वाणी में कठोरता आ सकती है। पड़ोसी या रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। यात्रा का प्रसंग बन सकता है। आर्थिक पक्ष, ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आंखों का विशेष ख्याल रखें।
फरवरी 2016 महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। 10 फरवरी से बुध ने मकर राशि में प्रवेश किया। यह महीना सामान्य रहेगा। ससुराल पक्ष में किसी उत्सव के कारण आपको आनंद की प्राप्ति हो सकती है। स्त्रियों से ज्यादा मेल-जोल न बढाएं अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति माह के प्रारंभ में अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की चिंता इस समय कम हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
फरवरी में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। 10 फरवरी से बुध ने मकर राशि में प्रवेश किया। ऐसे में संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। आज आपके प्रति लोग आकर्षित होंगे। फालतू की बातों के बजाय सिर्फ काम की बातों पर ही दिल लगाएं। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
फरवरी महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। ऐसे में उधार दिए हुए धन की प्राप्ति के अवसर बनेंगे। इस समय आपके गुप्त शत्रु आपको आर्थिक हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे किंतु सफल नहीं होंगे। हर किसी पर विश्वास न करें। जातक निर्णय लेने में देरी करेगा जिससे उसके बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। जातक पेट की समस्या से परेशान रहेगा।
फरवरी 2016 में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमशः सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर विद्यर्थियों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष का रहेगा। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। आपकी बौद्धिक शक्ति हर कार्य को सोच-समझ कर करने के लिए प्रेरित करेंगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन महीने के अंत में वित्तीय संकट आ सकता है।
फरवरी महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। 10 फरवरी से बुध ने मकर राशि में प्रवेश किया। गुरु वक्री होकर 22 फरवरी को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। कर्मचारियों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। कार्य करने की दिशा में कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। आफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाग्य आपके साथ होगा, कार्यों में बाधा नहीं होगी। वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल उत्पन्न हो सकता है।
फरवरी महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। इस लिहाज से यह महीना मध्यम रहने वाला है। यात्रा का प्रसंग बन सकता है। नजदीकी लोगों से संबंधों में और मधुरता आएगी। बार-बार कार्य परिवर्तन करने का मन बनेगा। भाग्य पक्ष में मजबूती आएगी। अधिक श्रम करने पर लाभ भी अच्छा होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यवसाय में निवेश सोच-समझ कर करें।
फरवरी में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। शुक्र 13 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा तथा शनि वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। ऐसे में मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा। निज संबंधों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आएगी। वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है, कर्ज लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में सुधार एवं संबंधों में स्थिरता आएगी।
फरवरी महीने में सूर्य कुंभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल फरवरी महीने में तुला राशि में ही भ्रमण करेगा। 10 फरवरी से बुध ने मकर राशि में प्रवेश किया। लिहाजा इस महीने माता से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा में प्रगति होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह महीना जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोड़ा समझदारी से काम लें।