Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (27 मार्च से 4 अप्रैल 2016)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (27 मार्च से 4 अप्रैल 2016)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 

मेष
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। कहीं न कहीं से धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र की सफलता से चेहरा मुस्कान से खिल उठेगा। यह समय कानूनी मामलों में शत्रुओं पर विजय का है। योजनापूर्ण की गई व्यापारिक यात्राओं का असर साफ दिखेगा। कीमती सामान व नकदी के संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में कुछ छोटी-छोटी परेशानियां भी हो सकती हैं। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 
webdunia

 


वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग कॉफी।
 
सेहत में तंदुरुस्ती व ताकत बनी रहेगी। आपकी कार्यशैली व सूझबूझ अधिकारियों से सम्मान दिलवाएगी। आमदनी में बढ़ोतरी जीवनस्तर को बेहतरी की ओर बढ़ाएगी। निवेश किए गए धन से इच्छित लाभ के योग रहेंगे। यह समय शत्रुओं पर विजय व रिश्तों को पहचानने का है। इस सप्ताह कॉफी रंग के रूमाल में एक चांदी का सिक्का अपनी जेब में रखें। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।
 
 
webdunia

 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
कार्यक्षेत्र में सफलता से आत्मविश्वास व जोश बढ़ेगा। तयशुदा समय पर योजनाएं पूर्ण करने का सम्मान मिलेगा। आर्थिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास अब अपना असर दिखाना शुरू करेंगे। बात कहने के तजुर्बे से नई पहचान मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चल रहीं परेशानियों को अगले कुछ दिनों में समाप्त करने में सफल रहेंगे। यह बौद्धिक व धार्मिक उन्नति का समय है। 
 
 
webdunia

 

कर्क
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी
 
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से साथ चल रही अनबन की स्थिति समाप्त होगी। पुनः तालमेल व प्रेम का उदय होगा। यह समय मांगलिक कार्यों के आयोजन का है, इच्छित खुशियां मिलेंगी। निजी रिश्तों में कुछ मनमुटाव हो सकता है, आपसी सूझ-बूझ से काम लें। आधुनिक साधनों से घर को सजाने में रुचि रहेगी। अधिक भागदौड़ व व्यायाम स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस सप्ताह चलते हुए पानी में नारियल बहाएं।
 
 
webdunia

 


सिंह
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग मेहरुन।
 
स्वास्थ्य मामले उन्नत रहेंगे। सेहत के प्रति आपकी जागरूकता रंग लाएगी। मानसिक पीड़ाओं का अंत होगा। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। पितृपक्ष से जायदाद का हक मिलेगा। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय हानिप्रद हो सकते हैं। रिश्तों में कहासुनी हो सकती हैं, किंतु सहनशीलता व धैर्य से आप उन्हें संभाल लेंगे।
 
 
webdunia

 

कन्या
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग ग्रे।
 
शारीरिक क्षमताओं में अनूठी वृद्धि का एहसास होगा। प्रशासनिक व सामाजिक स्तर पर रुके हुए कार्यों को हल करने की कोशिशें कामयाब होंगी। आने वाले समय में सफलता का कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। निजी रिश्तों में आपसी सूझबूझ बढ़ेगी। निवेशादि के संदर्भों में कुछ चिंताएं भी सकती हैं। यह समय बच्चों की परिवरिश का है। पक्षियों को दाना डालना शुभ रहेगा।
 
 
webdunia

 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
इस सप्ताह भू-जायदाद के मामलों में किस्मत साथ देगी। मकान, दुकान को बेहतर तरीके से सजाने में कामयाब रहेंगे। आय के साधनों को उन्नत बनाने में छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, किंतु आपका साहस व कार्यकुशलता आने वाले समय में रंग लाएगी। रिश्तों में इच्छा के मुताबिक तालमेल रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। लेदर की वस्तु उपहार में न लें और न ही दें।
 
 
webdunia

 


वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
स्वजनों का प्यार व सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्रों की चल रही रुकावट समाप्त होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। तय समय पर व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की चुनौती बढ़ेगी किंतु आने वाले समय में लक्ष्य को बखूबी प्राप्त करेंगे। बच्चों की उच्च तकनीकी शिक्षा में धनाभाव हो सकता है किंतु कार्य नहीं रुकेगा तथा कोई सहयोग हाथ का साथ मिलेगा। एक सप्ताह नंगे पैर देव मंदिर में दर्शन करें।
 
 
webdunia

 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।
 
पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ के अवसर रहेंगे किंतु निवेश से पहले जरूरी तथ्यों पर ध्यान देना पड़ेगा। पसंदीदा कोर्स के चुनाव में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। वाहन खरीदने में पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ मामलों में चिंताएं भी हो सकती हैं, किंतु आपकी कुशलता से जल्द ही समाप्त होंगी।
 
 
webdunia

 

मकर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
स्वास्थ्य सुखद व समृद्ध रहेगा। शरीर में ताकत व जोश का एहसास होगा। विदेश स्तर के व्यापार की ओर बढ़ेंगे। स्थानीय बाजार में पकड़ मजबूत होगी व लाभ में इजाफा होगा। मनोरंजन के साधनों का उपयोग कर तनाव को दूर करने में सफल रहेंगे। यह समय निजी रिश्तों और यात्रा के संदर्भों में आत्मनिरीक्षण का है। कोई कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। इस सप्ताह हरे मूंग के दाने पक्षियों को डालें।
 
 
webdunia

 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू।
 
यह सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों की प्रगति का समाचार लाएगा। व्यापारिक हितों को ध्यान में रखकर कुछ जरूरी कदम उठाने का समय है। अनावश्यक बातों में समय खराब करने से बचें, यह लक्ष्य में बाधक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर सतर्कता रखने की जरूरत रहेगी। विश्राम चक्र का अंतर बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नीले रंग के रूमाल में एक चांदी का सिक्का रखें।
 
 
webdunia

 


मीन
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा।
 
पारिवारिक जीवन का अनुभव व सामाजिक ज्ञान, पहचान व सम्मान को बढ़ाएगा। मृदु स्वभाव से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आर्थिक प्रगति के रास्ते खुलेंगे। व्यापारिक संदर्भों में किए गए निवेश के अच्छे लाभ मिलेंगे। निजी रिश्तों में खुद तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से उत्तम गुर सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत व यात्रा मामलों में खुद ही आत्ममंथन करें। उचित खानपान व सावधानी अपेक्षित रहेगी।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi