Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (24 से 31 जुलाई 2016)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (24 से 31 जुलाई 2016)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 

मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
कार्यक्षेत्र में सफलता का मुकाम हासिल होगा। स्वास्थ्य के सितारे बुलंद रहेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमताएं उच्च होंगी। निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों के सहयोग से धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। जायदाद के संदर्भों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी दावेदारी को कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाए रखें। पक्षियों को दाना दाना डालें।
 
 
webdunia

 

वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद। 
 
आपके आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा, वित्तीय बजट मजबूती के संकेत देगा। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सक्षम अधिकारी के मध्य कोई जनकल्याण का मुद्दा उठाने में सफल रहेंगे। कुछ समय परिवार को दें, उनका अकेलापन कम करें। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। न्यायिक मामलों में आपका पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा किंतु धन निवेश में लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुनः संचार होगा। राजनीतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। अदालती मामलों में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 

कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह रहेगा। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनीतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे। 
 
 
webdunia

 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
कार्य व व्यवसाय सें संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। उत्कृष्ट कार्य से सप्ताहांत तक सम्मानित हो सकते हैं। आपके बात कहने का तजुर्बा व्यापारिक संबधों को बढ़ाएगा। कुछ मामलों में धन अधिक व्यय होगा। प्रेम-संबंधों में आपसी विवादों की आशंका है। अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। अचानक ही तीर्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 

कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग लाल।
 
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता को सम्मान दें। उनके अनुभव का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। कार्य में ढिलाई बरतने का आरोप लग सकता है। अधीनस्थ कर्मियों को चुस्ती से कार्य करने के निर्देश जारी कर सकते हैं। कुछ मामलों में वित्तीय अभाव का अनुभव होगा। स्थानीय व दूरस्थ यात्राओं में सावधानी रखें। शत्रु पक्ष अचानक ही विवाद बढ़ा सकते हैं।
 
 
webdunia

 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केसरिया। 
 
बच्चों के सपनों का संसार सजाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास अब अपना असर दिखाएंगे। यह समय स्वास्थ्य को संवारने तथा खान-पान पर ध्यान देने का है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग आपकी साख में असर पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 
webdunia

 

वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबरों के साथ होगी। शिक्षा, व्यापार, कला, तकनीक में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियां रहेंगी। जायदाद व कानूनी विवादों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। राजनीतिक व सामाजिक कद ऊंचा होगा। न्यायिक व व्यावसायिक कार्यों में नया मुकाम हासिल होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। 
 
 
webdunia

 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
माता-पिता से सहयोग व प्यार मिलेगा। आर्थिक निर्णय लेने के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। किसी के कहने पर उस व्यापार में धन न लगाएं जिसकी आपको भरपूर जानकारी न हो। प्रेमी से व्यर्थ किसी बात पर न उलझें। स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बंधु व मातृ पक्ष में मतभेद उभर सकते हैं। यह समय सूझबूझ से चलने का है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो परेशानी का कारण बने। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 

मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
कार्यक्षेत्र में मनमोहक प्रगति से उल्लास बढ़ेगा। राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कोई नई खुशी प्राप्त होगी। सेहत चुस्त-दुरुस्त रहे इसलिए जंक फूडों की अपेक्षा अंकुरित अनाज व दूध के सेवन में रुचि बढ़ाएं। निवेश व लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। आमदनी बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। प्रतिपक्षियों को करारा व उपयुक्त जवाब देने की योग्यता रहेगी।
 
 
webdunia

 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
कारोबार बढ़ाने की योजनाएं हाथ लगेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता की बयार बहेगी। दिनचर्या का कुछ समय अपने लिए भी बचाएं। तीर्थ व धर्मयात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में पहले की अपेक्षा अधिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति को उच्च बनाने की कोशिशें कुछ रुकावटों के बाद सफल होंगी किंतु सार्थक प्रयासों को कम न करें। प्रेम-संदर्भों में मतभेद समाप्त करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 

मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
 
रोजगार की समस्याएं हल होंगी। उच्च साहित्य पढ़ने की ललक बढ़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे किंतु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती हैं। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संकट चतुर्थी व्रत (चौथमाता) की पौराणिक कथा एवं विधि