Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (30 अक्टूबर से 7 नवंबर 2016)

Advertiesment
Hindi Astrology Weekly
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मरून।
 
कार्यक्षेत्र को विकसित करने पर जोर रहेगा। फिल्म, कला, लेखन, प्रकाशन व प्रशासन में नाम व सम्मान बढ़ेगा किंतु स्थायी प्रयास जारी रखने होंगे। पिछले दिनों से चल रही अड़चनें जल्द ही समाप्त होंगी। प्रबंधन व शैक्षिक क्षेत्रों में दमदार प्रदर्शन हेतु योग्यताओं को निखारना होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। जीवनसंगी से तकरार होने की आशंका है। तामसिक आहार व गुस्सा हानिप्रद हो सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 

webdunia

 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग क्रीम। 
 
इस सप्ताह शिक्षा व कार्यक्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति होगी। सामाजिक व बौद्धिक ज्ञान का स्तर उच्च होगा। भाई व मातृ पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में कार्यालय संबंधी कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। लेन-देन व पूंजी निवेश के संदर्भों में विवाद की आशंका है, कानूनी व सामाजिक पहलुओं का सहयोग लेना पड़ सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

 

 
मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
इस सप्ताह कारोबार बढ़ाने हेतु किसी सफल व्यक्तित्व से चर्चा हो सकती है। मनोबल उच्च होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की ललक रहेगी। कार्य व योग्यताओं से स्वजनों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद व सामाजिक कार्यों में कशमकश करनी पड़ सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी। धैर्य बनाए रखें। 
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
इस सप्ताह कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू हो सकती है। रोजगार के प्रयासों को अंशकालिक सफलता प्राप्त होगी। भवन को नए सिरे से चमकाने की ललक बढ़ेगी। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। बेहतर होगा कि स्वजनों से अनावश्यक न उलझें, किसी को कटु शब्द न कहें। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति कुछ रुकावटों के बाद समाप्त होगी। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी। 
 
आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी। सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के प्रबल योग रहेंगे। कारोबार को बढ़ाने में किसी भरोसेमंद व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने की कयावद तेज होगी। जीवनसाथी से कुछ बातों में तनाव हो सकते हैं, अनावश्यक गुस्से से बचें। कोई लंबी व सुखद धार्मिक यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें। 
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
कार्यक्षेत्र में कोई नया मुकाम हासिल होगा। फिल्म, तकनीकी व चिकित्सीय क्षेत्रों में बेहतर योगदान का सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आपका मधुर व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। पूंजी निवेश में एहतियात की जरूरत रहेगी। जीवनसाथी से अनावश्यक विवादों से बचें, एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज। 
 
इस सप्ताह कार्य व व्यवसाय में बढ़त प्राप्त होगी। संबंधित अधिकारियों के मध्य कोई अहम् बैठक होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सामाजिक व राजनीतिक संदर्भों के महत्वपूर्ण निर्णयों में अनुभवी व विश्वासपात्र से सलाह लें। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी, बशर्ते हल्की कसरत में कोताही न करें। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नीला। 
 
व्यापारिक प्रयासों में तरक्की रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यवसाय के प्रयास जल्द ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेमी साथी परिणय-सूत्रों में बंधने के अवसर प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को हरी मूंग डालें।
 

 
धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
पारिवारिक जीवन में पिछले दिनों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होने के संकेत देगा। भौतिक साधनों के साथ खान-पान के सुख भी बढ़ेंगे। कार्य व बौद्धिक क्षमताएं बढ़ेंगी। व्यावसायिक प्रगति के प्रयासों को पुन: तेज करें। आगामी समय में अवश्य ही लाभ बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अपने उत्तरदायित्वों को सावधानी से संभालने की जरूरत रहेगी। धर्मस्थलों में 800 ग्राम चने की दाल दान दें।
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
पारिवारिक जीवन उन्नति की ओर अग्रसर रहेगा। व्यापारिक कार्यों का भार रहेगा। उत्पादन व विक्रय संदर्भों में योग्य व कुशल कर्मी की कमी खटक सकती है। विदेश व निवेश मामलों में तरक्की के रास्ते धीरे-धीरे खुलेंगे, अभी धैर्य से चलना होगा। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों के मध्य किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श हो सकता है। पत्नी व बच्चों से आपसी सहयोग बढ़ेगा। पूंजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता को जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है। कीमती वस्तु या दस्तावेज गुम होने की आशंका है, ध्यान रखें।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा।
 
सेहत में चुस्ती व फुर्ती रहेगी, बशर्ते तामसिक आहारों से बचते हुए संयमित दिनचर्या की ओर बढ़ना होगा। कार्य व व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़त बनाने के लिए उत्सुकता रहेगी। अध्यापन, तकनीक, भवन निर्माण के कार्यों में चल रही रुकावटें कुछ अंतराल के बाद समाप्त होंगी। संतान पक्ष को परिणय-सूत्रों में पिरोने में सफलता रहेगी। यात्रा व लेन-देन में किस्मत साथ देगी। आर्थिक उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। पक्षियों को हरी मूंग डालें।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

29 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि