Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (20 से 27 दिसंबर 2015)

Advertiesment
Hindi Weekly Horoscope
बारह राशियां और सप्ताह का भविष्यफल


 
मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
 
मन में उमंग व उत्साह रहेगा। कानून व तकनीक शिक्षा की रुचि से नया मुकाम हासिल होगा। आपकी योग्यता व कुशलता से जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा जिन्हें आप बाखूब निभाएंगे। पैतृक गांव जाने के अवसर रहेंगे। पत्नी व बच्चों से लगाव बढ़ेगा। निवेश व विदेश संदर्भों की प्रगति में कुछ और वक्त लग सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 
webdunia

 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
अचानक ही कहीं से अपेक्षित लाभ होगा। जीवन स्तर पहले के मुकाबले अधिक अच्छा रहेगा। रुके कार्य के पूर्ण होने से चेहरे में रौनक आएगी। संतान पक्ष के वैवाहिक चर्चाओं में तेजी से सफलता मिलेगी। राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिपक्षी पलटवार कर सकता है, सावधानी रखें। सेहत मामले में नर्मी की आशंका है, क्रोध व तामसिक आहारों के सेवन से बचें।
 
 
webdunia


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी।
 
इस सप्ताह की शुरुआत शुभ कार्यों से होगी। शैक्षिक व आर्थिक विकास की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्रों की रुकावटों का अंत होगा। कारोबार बढ़ाने की कोई नई तरकीब ढूढ निकालेंगे, किंतु प्रतिस्पर्धी को पछाड़ने में अभी कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति भू-जायदाद के संदर्भों में अतिक्रमण बढ़ा सकता है।
 
 
webdunia


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। प्रणय संबंध मुधर रहेंगे। सेहत पक्ष कुछ मध्यम रहेगा। यात्रा व भवन निर्माण के कार्यों में इजाफा होगा। व्यावसायिक अनुभव व कुशलता का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। चल रहीं आर्थिक कठिनाइयां कम होंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य में निकट रिश्तों में स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 
webdunia


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
पारिवारिक जीवन में शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। दूरस्थ क्षेत्रों में तबादले पदोन्नति के साथ हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहित करने की तरकीब आजमाएंगे। प्रेम संदर्भों की कहासुनी नागवार गुजर सकती है। किसी अंतिम निर्णय से पहले खुद ही विचार करें। लंबी व स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
व्यावसायिक अनुभव व कुशलता का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। चल रही आर्थिक कठिनाइयां कम होंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य में निकट रिश्तों में स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की सफलता हेतु मन से प्रयास करने होंगे। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 
webdunia


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग कॉफी।
 
कार्य व व्यापार में उन्नति की नई संभावनाएं विकसित होंगी। योग्यताओं व क्षमताओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे, बशर्ते कारगर प्रयासों से किनारा न करें। नजदीकी रिश्तों में मतभेदों की आशंका है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। निवेश व विदेश मामलों में अचानक ही कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। धर्मस्थलों में देसी घी व चावल का दान दें।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
आपके आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा, वित्तीय बजट मजबूती के संकेत देगा। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सक्षम अधिकारी के मध्य कोई जनकल्याण का मुद्दा उठाने में सफल रहेंगे। कुछ समय परिवार को दें, उनका अकेलापन कम करें। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। पक्षियों को दाना डालें। 
 
 
webdunia


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
चेहरा खिला हुआ व सुन्दर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने से हौसले बुलंद रहेंगे। सौंदर्य, तकनीक व व्यावसायिक शिक्षा में सम्मान रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक ही कोई वित्तीय सफलता मिलेगी। शत्रु अनेक रूपों से सामने आ सकते हैं, अनावश्यक विवादों से खुद ही दूरी रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 
webdunia


 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने में सफलता हाथ लगेगी। निजी व सरकारी इकाइयों में मनोनुकूल सेवा के अवसर रहेंगे। वैवाहिक जीवन को सुखद व समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। आर्थिक स्रोतों की क्षमताएं सप्ताह के प्रथम भाग में घट सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। स्वास्थ्य संदर्भों में शिथिलता हो सकती है। संयमित दिनचर्या के क्रम को न तोड़ें। 
 
 
webdunia


 




कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी लाल।
 
सफलता के रास्ते खुलेंगे। अनुबंध व समझौते के किसी साख दस्तावेजों पर हस्ताक्षर संभव है। ईष्ट मित्रों के साथ कोई प्राकृतिक व धार्मिक यात्रा हो सकती है। जमीन-जायदाद के कुछ मामलों में अदालत के दरवाजे खटखटाने पड़ सकते हैं, सूझबूझ व धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यदि सेहत में गिरावट है तो वह समाप्त होगी। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग पीला।
 
आमदनी बढ़ाने के नए स्रोतों पर विचार-विमर्श हो सकता है। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। जीवनसाथी की पसंद के मुताबिक वस्त्राभूषण खरीदने में रुचि रहेगी। अचानक ही कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, खुद ही सावधानी रखें। स्वजनों के मध्य अनावश्यक विवाद न बढ़ाएं, नहीं तो यह सेहत व सम्मान को प्रभावित कर सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi