Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Holashtak 2025: होलाष्टक 2025 का 5 राशियों पर अशुभ प्रभाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें rashifal holashtak

WD Feature Desk

, शनिवार, 8 मार्च 2025 (12:53 IST)
Holashtak 2025: 07 मार्च से 14 मार्च 2025 को रहेगा होलाष्टक। इस दौरान ग्रह अपनी उग्रावस्था में रहते हैं। अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव में रहते हैं। ऐसे में 5 राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा क्योंकि इन ग्रहों का उन पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।ALSO READ: होलाष्टक के दिनों में करना चाहिए ये 3 कार्य, हर समस्या का होगा हल
 
1. मेष राशि: आपके लिए यह समय नौकरी या करियर में परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको अधिक एफर्ट लगाने होंगे। किसी को भी रुपया उधार न दें और लेन देन करते वक्त सावधानी रखें। उधार दिया गया पैसा फंस सकता है।ALSO READ: इस बार होलाष्टक कब से कब तक रहेगा, क्या करें और क्या नहीं?
 
2. वृषभ राशि: आपके लिए यह समय फालतू के खर्चों वाला सिद्ध हो सकता है। अचानक से बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं इसके कारणा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। धन की कमी के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। बेहतर है कि आप इस पर लगाम लगाकर किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। यदि किसी से समझौता करना पड़े तो कर लें।
 
3. कन्या राशि: होलाष्टक के दौरान आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवारिक वाद-विवाद या झगड़े की स्थिति से बचकर रहना होगा। अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग सावधानी से कार्य करें अन्यथा दूसरों को मौका मिलेगा आपकी आलोचना करने और मुद्दा बनाकर आपकी छवि खराब करने का।ALSO READ: होलाष्टक का क्या है महत्व, क्यों नहीं करते हैं कोई मांगलिक कार्य?
 
4. मकर राशि: होलाष्टक के दौरान उनक लोगों को लापरवाही से बचना होगा जो व्यापारी हैं। उधार देने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का बोझ बढ़ने वाला है। कार्यस्थल पर लोग आपके काम में अड़ंगा लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है.
 
5. कुंभ राशि: होलाष्टक का समय आपके लिए शुभ नहीं है। घर परिवार में वाद विवाद के चलते आप परेशान रहेंगे। इससे घर का माहौल खराब होगा। बेहतर है कि आप अपनी वाणी पर संयम रखें और स्वयं वाहन चलाते हैं तो सावधानी बरतें। ज्यादा परेशान न हो और लेन देने में भी सावधानी रखें। ALSO READ: होली का डांडा कब गाड़ा जाएगा और होलाष्टक कब से हो रहा है प्रारंभ?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'भद्रा' उपरांत करें होलिका-दहन, जानें मुहूर्त और होली की विशेष साधनाएं और अनुष्ठान