Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 10 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट, रोग, विवाद व चोरी से बचें। नकारात्मकता बढ़ेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी सहायता मिलेगी। धनलाभ होगा। व्यवसाय लाभ देगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहमानों पर खर्च होगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। नौकरी में अधिकारों में वृद्धि होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनलाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत रंग लाएगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कुसंगति से हानि होगी। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपेक्षित कार्यों में अड़चन आएगी। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। चोरी व विवाद से हानि संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन