Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रविवार : आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...

हमें फॉलो करें रविवार : आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 10 सितम्बर 2017 (00:55 IST)
* रविवार, 10 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। सम्मान कम हो सकता है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। खर्च होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम न लें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा मनोरंजक होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपरिचितों पर भरोसा न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। भूले-बिसरे मित्र-संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। सम्मान बढ़ेगा। यात्रा होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (10.9.2017)