Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
12 Astrology Zodiac Signs
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। जोखिम लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबा हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जोखिम न उठाएं। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। लाभ होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रमाद न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 जून 2018 : आपका जन्मदिन