Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज इन राशियों का होगा भाग्योदय,जानिए 13 अक्टूबर 2021 के सितारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Today Horoscope 13 October
 
आज के ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं।
 
मेष-परिस्थितियां अनुकूल हैं। जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में कमी आ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों कठ‍िन प्रयासों से ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
 
वृषभ-किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में उच्‍च पद की प्राप्‍ति हो सकती है। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें। 
 
मिथुन-जीवन में कुछ बेहतर और अच्‍छा होता दिख रहा है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बच्‍चों की सेहत और प्रेम की स्थिति पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक कुछ नए आयाम जुड़ सकते हैं। कुछ कुंवारे लोगों की शादी तय हो सकती है ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं। परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिकता से मन परेशान हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानस‍िक तनाव बना रहेगा। 
 
कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बस स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ डिस्‍टर्ब हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। मन अशान्त रहेगा। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में नकारात्‍मकता का भाव बने रहेंगे। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। 
 
सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में विवाद से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षणिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आत्‍मसंयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। 
 
कन्‍या-भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि होगी। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक है। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। पर‍िवार के साथ धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है। सफलता के योग हैं। म‍ित्रों के सहयोग से व्‍यपार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।
 
तुला-व्‍यवसायिक सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। जो भी प्रयास करना चाहते हैं कर लें। काम हो जाएगा आपका।भाग्योदय होगा... स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। चने की दाल गाय को खिलाना या किसी गरीब को दान करना अच्‍छा रहेगा। संगीत में रुचि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। धार्म‍िक कार्यक्रम में जाना हो सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षारत क‍िसी काम के पूरा होने के योग हैं। भाइयों में मनमुटाव की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है।
 
वृश्चिक-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। इसके अलावा सब ठीक-ठाक है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कुछ सामान्य कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। क‍िसी बुजुर्ग महि‍ला से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। 
 
धनु-जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। जीवन में शुभता बनी हुई है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य अभी थोड़ा मध्‍यम दिख रहा है। मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। दिन के अंत में स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।
 
मकर-मन प्रसन्न रहेगा। खर्च को लेकर सोचेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आलस्य की अधिकता भी रह सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन में सकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। भाग्योदय हो सकता है, आय में वृद्ध‍ि के योग बन रहे हैं।
 
कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य-व्‍यापार अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम है। गणेश जी की वंदना करते रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाग्योदय होगा, किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में कमी आएगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। 
 
मीन-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। तनाव से बचें।
ALSO READ: श्री दुर्गा नवरात्रि कथा: नवरात्रि के आठवें दिन की देवी हैं 'मां महागौरी', पढ़ें पावन कथा

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानिए 13 अक्टूबर 2021, बुधवार का राशिफल