Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 2 जून 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। विवाद से बचें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार मिलेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। आय बढ़ेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। मेहनत का फल कम मिलेगा, धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बिछड़े साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्य का विस्तार हो सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 जून 2018 : आपका जन्मदिन