Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 21 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। अपेक्षा न करें कि कोई मदद करें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। शत्रु परास्त होंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्‍यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्‍ट संभव है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कष्ट संभव है। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। धैर्य रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम न लें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। पुराना रोग उभर सकता है। लाभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन