Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

11 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 11 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विरोध होगा। घर की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु परास्त होंगे। परिवार की चिंता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : शत्रु शांत रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। शारीरिक कष्ट संभव है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बना रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा होगी। विवाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ कम होगा। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। कानूनी अड़चन आ सकती है, ध्यान रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोग, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में मनोनुकूल लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षाकृत लाभ कम होगा। धैर्य रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 दिसंबर 2017 के शुभ मुहूर्त...