khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
Horoscope in Hindi
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। यात्रा में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। थकान महसूस होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आय में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ होगी। अपेक्षाकृत कार्य रुकेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय सताएगा। थकान महसूस होगी। यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्र व संब‍ंधियों से मुलाकात होगी। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। विवेक का प्रयोग करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 मई 2018 : आपका जन्मदिन