Publish Date: Tue, 26 Jan 2016 (00:15 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jan 2016 (12:14 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
वृषभ- दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद आदि से क्लेश संभव है। बुद्धि का प्रयोग हानि कम करेगा। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मिथुन- विरोध होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चिंता, भय व तनाव रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा होगी। निवेशादि शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कर्क- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। परिश्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
सिंह- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
कन्या- मनोमालिन्य रहेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। चोरी व दुर्घटना से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
तुला- आशंका व कुशंका रहेगी। डूबी रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उत्साह वृद्धि होगी। यात्रा व निवेश शुभ रहेंगे। जल्दबाजी हानिकर रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
धनु- कानून की अवहेलना न करें। जल्दबाजी हानि देगी। धार्मिक यात्रा संभव है। मित्र वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मकर- नेत्र व कर्ण पीड़ा रह सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कुंभ- जीवनसाथी से अनुकूलता प्राप्त होगी। बाधाएं दूर होंगी। लोगों से संपर्क बनाएं। यात्रा व मनोरंजन की व्यवस्था बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन- भय, चिंता व तनाव बने रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।