Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जून 2019 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए

हमें फॉलो करें जून 2019 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जून आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मांगलिक कार्य होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। किसी तीर्थ की यात्रा होगी।
 
दि.7, 25 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
श्री कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आग्रह होगा। माता की तीर्थयात्रा होगी। भाई को कष्ट होगा।
 
दि. 5, 23 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार कमजोर रहेगा। कृषि में परेशानी रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। धार्मिक आयोजन होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : यह माह कर्क राशि वाले जातकों के लिए कोर्ट-कचहरी की जीत वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। तीर्थयात्रा होगी।
 
दि. 8, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : यह माह सिंह राशि वाले जातकों के लिए पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी अनजान व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपने वाले दूर हो सकते हैं।
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : यह माह कन्या राशि वाले जातकों के लिए राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। बहन को पारिवारिक कष्ट रहेगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक अनुष्ठान घर में होगा। वाहन सुख प्राप्त मिलेगा।
 
दि. 4, 16 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : यह माह तुला राशि वाले जातकों के लिए पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी परेशानी आएगी। साथ में कार्य करने वाले से परेशानी आ सकती है। माता को आर्थिक लाभ होगा।
 
दि. 5, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ रहेगी।
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : यह माह वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए सामान्य रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाई से मतभेद की स्थिति बन सकती है। समझ से काम लें। सामाजिक गतिविधि में रुचि रहेगी।
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : यह माह धनु राशि वाले जातकों के लिए भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानी के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। ससुराल पक्ष से विरोध रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : यह माह मकर राशि वाले जातकों लिए आर्थिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार में कष्ट रहेगा। नौकरी में परेशानी रहेगी, साथ ही अधिकारी वर्ग से सहयोग भी प्राप्त होगा। भाई को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। परिवार में भूमि को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : यह माह कुंभ राशि वाले जातकों के लिए मानसिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। माता को शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 22 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : यह माह मीन राशि वाले जातकों के लिए पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने में रुकावट आएगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी।
 
दि. 15, 23 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (5 से 11 जून 2019 तक)