Publish Date: Thu, 23 Mar 2023 (11:27 IST)
Updated Date: Thu, 23 Mar 2023 (11:29 IST)
Guru asta 2023 : 28 मार्च 2023 को देव गुरु बृहस्पति सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने के बाद 7 राशियां ऐसी हैं जिन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इसका लाभ मिलने की संभावना है।
मेष राशि : मेष राशि के लिए गुरु का अस्त होना उन्हें नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। बेकार के खर्चे नियंत्रित होंगे।
सिंह राशि : आपके लिए भी गुरु का अस्त होना नकारात्मक नहीं है। अचानक आने वाली समस्याओं में कमी आएगी। नौकरी और व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।
कुंभ राशि : यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा। आपको आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।