Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मार्च 2019 : यह माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए...

Advertiesment
March 2019 monthly horoscope
* मार्च 2019 : मासिक राशिफल
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। कृषि में थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी राजनीति से परेशानी होगी।
 
 
दि. 4, 20 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
देवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि मध्यम रहेगी एवं नौकरी में साथियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बहन के परिवार में संतान प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से तकलीफ आएगी।
 
दि. 9, 21 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार हानि हो सकती है। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग बनते-बनते रुक सकते हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यात्रा होगी।
 
दि. 5, 23 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
राहु-केतु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में कुछ परेशानी आएगी, परंतु माह के अंत में अच्छा हो जाएगा। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। कुटुंंब से तालमेल बढ़ेगा।
 
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। कृषि में अच्छा लाभ रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। दोस्त से तकलीफ आएगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
 
दि. 8, 26 शुभ हैं, 21 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को कष्ट रहेगा। अनजान व्यक्ति से सावधान रहें, परेशानी आ सकती है।
 
दि. 4, 22 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। भाई से परेशानी आएगी। पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 15, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा में परेशानी आ सकती है।
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में विजय वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग नाराज रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीति में पद का लालच दिया जाएगा। पत्नी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी।
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। पड़ोसी से तकलीफ आएगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। 
 
दि. 14, 27 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में परेशानी आ सकती है। तीर्थयात्रा के योग हैं। संतान को रोजगार की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष में तकलीफ आएगी।
 
दि. 12, 21 शुभ हैं, 16 अशुभ है। 
शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुध हुए वक्री, प्रभावित होगी आपकी राशि, जानिए इस परिवर्तन का क्या होगा असर




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi