Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मार्च में कई ग्रह करेंगे परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर असर...

Advertiesment
march monthly horoscope
मार्च 2016 : जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल 


 

मेष - 
 
मार्च महीने में सूर्य मीन राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध और शुक्र साथ-साथ कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। पंचम भाव का स्वामी होकर सूर्य व्यय भाव में स्थित है, जिस कारण जातक को संतान की जरूरतों पर अत्यधिक व्यय हो सकता है। ससुराल पक्ष से कुछ सहयोग मिलने की संभावना है। इस समय उधार लेने से परहेज करें अन्यथा मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। इस समय आप मानसिक थकान से ग्रस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार होने लगेगा।
 


वृष :- 
 
webdunia

 
मार्च 2016 महीने में सूर्य मीन राशि में संक्रमण करेगा। बुध और शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मार्च का महीना अच्छा नहीं कहा जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। मित्रों से कलह न करें, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। पुत्र से आपको असहयोग होगा जिससे मन खिन्न रहेगा। अपनी कमियों को उजागर न होने दें। आर्थिक स्थिति में कमी बनी रहेगी। गठिया के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में निरंतरता का आभाव बना रहेगा।


 

मिथुन :- 

webdunia

 
मार्च महीने में सूर्य मीन राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वृश्चिक राशि में संक्रमण करेगा और बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में नजदीकी लोगों से संबंधों में और मधुरता आएगी। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
 


कर्क :-   
 
webdunia

 
मार्च 2016 में सूर्य मीन राशि में संक्रमण करेगा। आपके लिए यह महीना अच्छा कहा जाएगा। भाग्य भाव का सूर्य जातक में नई  स्फूर्ति प्रदान करेगा। भाग्य भी उसके साथ होगा, जिससे कार्यों में बाधा नहीं होगी। समय की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे तो हर कार्य समय पूरा होगा। जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। आमदनी के लिए किए गए प्रयासों में आप सफल होंगे। भोजन के प्रति अरुची बनी रहेगी।

 

सिंह :- 

webdunia

 
सिंह राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अधूरे भवन का निर्माण इस समय पूरा हो सकता है। यात्रा से अपको धन प्राप्ति हो सकती है। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। रिश्तेदारी में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी।

 

कन्या :-   
 
webdunia

 
मार्च 2016 में गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा तथा शनि वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमशः सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में यह महीना अच्छा रहेगा। कर्मचारियों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। कार्य करने की दिशा में कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। मन मुताबिक कार्य पूरे होंगे जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 

 

तुला :- 

webdunia

 

 
मार्च 2016 मध्यम रहेगा। विद्या के क्षेत्र में प्रगति दिलाएगा। मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा। इस समय यात्रा से परहेज करें तथा कोई लंबी यात्रा कदापि न करें। लग्नेश शुक्र धन भाव में बैठा है, जिससे ससुराल पक्ष से सहयोग या धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के आसार बन रहे हैं। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। घर में क्लेश हो सकता है।

 

वृश्चिक :- 

webdunia

 
मार्च महीने में सूर्य मीन राशि में संक्रमण करेगा। 8 मार्च को शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा तथा शनि वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। कोई सोचा हुआ कार्य फलीभूत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के करियर में प्रगति होने का योग बन रहा है। इस महीने आमदनी में वृद्धि होने के संकेत है। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार करने वाले थोड़े सतर्क रहें।

 

धनु :- 

webdunia

 
मार्च 2016 में सूर्य मीन राशि में संक्रमण करेगा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा तथा शनि वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। इस लिहाज से यह महीना सामान्य कहा जाएगा। बौद्धिक लोगों के साथ विचार-विमर्श होगा। मकान आदि के मरम्मत का कार्य हो सकता है। मित्र या रिश्तेदार के कारण परेशानी रहेगी। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरीपेशा जातक अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

 

मकर :- 
 
webdunia

 
मार्च महीने में शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा तथा शनि वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमशः सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में यह महीना अच्छा कहा जा सकता। कार्य करने की दिशा में कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। समाज में उपहार व सम्मान का लाभ मिल सकता है। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी।  

 

कुंभ :- 

webdunia

 
मार्च 2016 में भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा और घर में किसी नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह अच्छा अवसर है। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा को लाभ मिलेगा। व्यापार करने वालों की स्थिति में सुधार आएगा।

 

मीन :- 
webdunia

 
मार्च 2016 में समय कुछ अच्छा नहीं माना जाएगा। नए संबंधों का उपयोग होगा। जातक को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जल्दीबाजी में लिए गए फैसले आपको परेशानी में डाल सकते हैं। केवल भाग्य के भरोसे न रहे। जातक के हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती रहेगी। आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। उधार लेने से परहेज करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। इस समय नया निवेश नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अपने सहयोगियों से सावधान रहें। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi