Publish Date: Tue, 03 Sep 2024 (18:02 IST)
Updated Date: Tue, 03 Sep 2024 (18:05 IST)
1. कर्क राशि: आपकी राशी के तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी बुध का धन, परिवार और वाणी के दूसरे भाव में गोचर होगा। आपके लिये ये ग्रह बुध एक शुभ प्रभाव नहीं छोडेगा। ऐसे में, आपको आर्थिक रूप से परेशनी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झगड़ों से दूर रहना चाहिये। खासकर यदि आप संयुक्त परिवार के करोबर से जुड़े हैं। करियर और नौकरी में भी परेशानी खडी हो सकती है।
इस दौरान आपको नौकरी में बदलाव का सामना भी करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके वरिष्ठों के साथ संबंध खराब होने की संभावना है। ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध दसवें भाव में बैठे हैं, जिससे आपको लाभ प्राप्त करने में देरी हो सकती है, क्योंकि यह अपने भाव से बारहवें भाव में बैठे हैं।