Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

November Horoscope 2020 : क्या लाया है नवंबर माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों का हाल

हमें फॉलो करें November Horoscope 2020 : क्या लाया है नवंबर माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों का हाल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में पहले परेशानी आएगी फिर सामान्य हो जाएगा। माता के स्थान परिवर्तन के योग हैं। किसी रिश्तेदारी से वर्षों बाद मिलना होगा, जो लाभप्रद रहेगा। मित्र से व्यापार में हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा जाएगा। सोचकर आगे बढ़ें।
 
दिनांक 4, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, खुद को ध्यान रखना होगा। किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क करने से पहले सोचकर आगे बढ़ें, नहीं तो किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 11 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी मकान के सौदे में दलाली करने से अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता की तीर्थयात्रा के योग हैं। पत्नी को किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को नए रास्ते मिलेंगे।
 
दिनांक 5, 13 शुभ हैं, 14 अशुभ है। श्री कृष्णजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से दूरी होगी। किसी विपरीत दिशा में आगे बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहन को संतान सुख प्राप्त होगा।
 
दिनांक 16, 25 शुभ हैं, 6 अशुभ है। राहु के जाप करना लाभप्रद रहेगा।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह रिश्तेदारी में संबंध सुधरने वाला रहेगा। संबंधी के साथ रहने से पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक समारोह में सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई नौकरी के योग बन रहे हैं।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 5 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे, साथ ही स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में शनै:-शनै: लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से तकलीफ आएगी। महिला साथी से तकलीफ आ सकती है। 
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 17 अशुभ है। केतु के जाप करना लाभप्रद रहेगा। 
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह किसी पुराने दोस्त से मिलने वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। भाई की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वयं को लेकर कुटुम्ब में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। माता से सहयोग प्राप्त होगा। मित्रता का अच्छा लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 8, 17 शुभ हैं, 3 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। माता-पिता से दूरी होगी। किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं।
 
दिनांक 2, 20 शुभ हैं, 9 अशुभ है। गायत्री मंत्र करना लाभप्रद रहेगा।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। माता का पुराना धन प्राप्त होने के योग हैं। भाई को रोजगार प्राप्त होगा। संतान संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी महिला साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 7, 28 शुभ हैं, 24 अशुभ है। गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। पत्नी को किसी दोस्त से परेशानियां आएंगी। किसी पुराने दुश्मन से सामना होगा, जो परेशानी वाला रहेगा। भाई-बहन से सहयोग प्राप्त होगा। स्थिति में सुधार होगा।
 
दिनांक 11, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। भूमि अधिग्रहण के विरोध में तकलीफ रहेगी। पत्नी को बिटिया से सुख प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक परेशानी आएगी। पिता को समाज में पद प्राप्त होगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग हैं, जो लाभप्रद रहेगा।
 
दिनांक 15, 24 शुभ हैं, 5 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में साथियों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज कल्याण विभाग के लिए बहुत सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को रोजगार प्राप्त होगा। भाई से आर्थिक परेशानी आएगी। 
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 19 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Karva chauth niyam : करवा चौथ पूजा के 6 जरूरी नियम