कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- आय के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार पर खर्च होगा। निवेश में सावधानी रखें। भाग्योन्नति हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों की सहायता करें।
वृषभ- मिष्ठान्न-पकवान का आनंद उठाएंगे। घर-परिवार में आनंदोत्सव होगा। निवेशादि से लाभ होगा। यात्रा सफल होगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
मिथुन- मनमाफिक कार्य नहीं होने से क्लेश होगा। घर-बाहर अशांति रहेगी। दौड़धूप अधिक तथा व्यर्थ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कर्क- गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। परिश्रम अधिक होगा। रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
सिंह- भाग्योन्नति होगी। संपत्ति के कार्य का गतिरोध खत्म होगा। बड़े सौदों से लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
कन्या- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। अधिक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम का लाभ मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।
तुला- विवाद से सम्मान घटेगा। अपने ही पराए लगेंगे। जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृश्चिक- व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ फल देगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को वस्त्र भेंट करें।
धनु- आय के नए स्रोत मिलेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। विवाद में न पड़ें। कार्य की ओर ध्यान दें, लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
मकर- अचानक भाग्योन्नति हो सकती है। व्यापार निवेश से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
कुंभ- घर-बाहर तनाव रहेगा। विश्वासघात से बचें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। अशुभ समय है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मीन- रुका हुआ धन वापस आएगा। कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन शुभ रहेंगे।