Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्टूबर 2016 : बारह राशियों का मासिक भविष्यफल

हमें फॉलो करें अक्टूबर 2016 : बारह राशियों का मासिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय

* अक्टूबर माह का राशिनुसार भविष्यफल जानिए 



मेष 
 
मेष राशि के जातकों को इस माह धैर्य से काम लेना होगा। उतावलापन आने से आपके काम में  बाधाएं आ सकती हैं। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यों में संलग्नता  बढ़ेगी। पारिवारिक मामले में जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
 
विशेष : इस माह  का भाग्यशाली अंक 21 और भाग्यशाली रंग लाल है। घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक  जलाने से लाभ होगा। 
 
वृषभ 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह आर्थिक और पारिवारिक मामलों में कष्ट देगा। इस  माह जातक विशेष सावधानी बरतें। व्याकुलता रहेगी। मानसिक रूप से थकान का अनुभव  करेंगे। मनोबल बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माह का अंत आते-आते आर्थिक आधार में  सुधार होगा। पुश्तैनी संपत्ति का लाभ हो सकता है।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 21 और  भाग्यशाली रंग चमकीला नीला है। गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

मिथुन 
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह भावनात्मक चुनौती लेकर आया है। परिजनों से  भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले में अस्थिरता, अधिक व्यय से परेशानी होगी। माह  के अंतिम सप्ताह तक यह समस्या समाप्त होगी। सफलता भी मिलेगी। व्यापारियों को लाभ  होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली  रंग चमकीला सफेद है। आर्थिक हानि से बचने के लिए बंद पड़ी घड़ियों को ठीक कराएं। 
 
 

कर्क 
 
कर्क राशि के जातकों को इस माह आर्थिक हानि हो सकती है। इस माह किसी का दिल न  दुखाएं। माह के मध्य में सेहत का ध्यान रखें। आय बढ़ाने के लिए कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान  देना होगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए विवाह के योग  हैं। लंबे समय से सोची यात्रा पर जा सकते हैं।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 7 और भाग्यशाली  रंग है हरा। गाय को अनाज खिलाने से लाभ होगा। 
 
सिंह 
 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह अचानक धन प्राप्ति लाया है। माह के मध्य तक  व्यापार या नौकरी में तरक्की की भी संभावना है। एकाग्रता बनाए रखें। नए लोगों से संपर्क  बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 11 और भाग्यशाली रंग  नारंगी या भूरा लाल है। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से लाभ होगा। 
 
कन्या 
 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित रहेगा। व्यापार और नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी।  विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। संपत्ति  में निवेश के लिए अच्छा समय है।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग है  शैवाल जैसा हरा। याद रखें नमक शनिवार को न खरीदें। 
 
 
 

तुला 
 
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह खुशियोंभरा रहेगा, परंतु आहार पर ध्यान रखें। पेट के  रोग परेशान कर सकते हैं। किसी निकट के मित्र या पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है। क्रोध  न करें। माह के अंत में धनलाभ की प्रबल संभावना है।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 6 और  भाग्यशाली रंग है स्वर्णिम। पक्षियों को प्रतिदिन प्रात: दाना खिलाने से लाभ होगा।
 
वृश्चिक 
 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस माह लाभ होगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। यह  परिवर्तन शुभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लिए गए निर्णय भी  लाभकारी होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 8 और भाग्यशाली रंग  बैंगनी है। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
 
धनु 
 
धनु राशि के जातकों के लिए यह माह महत्वपूर्ण होगा। हर कदम सावधानी से उठाएं। कार्यालय  या कार्यस्थल पर ध्यान दें। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस माह सफलता नहीं  मिलती दिखती। सेहत पर ध्यान दें और व्यायाम से लाभ होगा।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक  5 और भाग्यशाली रंग है हल्का नीला। सफलता पाने के लिए शनिवार की संध्या पीपल की जड़  में पानी डालें। 
 
 
 

मकर 
 
मकर राशि वाले जातकों के लिए इस माह मिले-जुले परिणाम होंगे। नौकरी में बदलाव होने की  संभावना है। आय का कोई और साधन तलाशना होगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।  यात्रा से फायदा मिल सकता है। माह के मध्य में संघर्ष और तनावभरा समय रहेगा।

विशेष : इस माह  का भाग्यशाली अंक है 11 और भाग्यशाली रंग है चांदी का। कष्ट निवारण के लिए रोजाना  सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें। 
 
कुंभ 
 
कुंभ राशि वाले जातकों को इस माह लाभ होगा। सफलता के लिए मेहनत करनी होगी।  अकस्मात धनलाभ के योग हैं। शेयर बाजार या लॉटरी से धन की प्राप्ति हो सकती है।  सकारात्मकता से लाभ होगा।

विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक है 1 और भाग्यशाली रंग हल्का भूरा  है। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। 
 
मीन 
 
मीन राशि के जातकों के लिए यह माह लाभप्रद होग। संपत्ति में निवेश के योग हैं। संपत्ति की  खरीदी-बिक्री का काम करने वालों को अच्छी आमदनी हो सकती है। परिजनों के साथ यात्रा के  योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
 
विशेष : इस माह का भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली  रंग पीला सफेद है। गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं, लाभ होगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पापांकुशा एकादशी दिलाती है सभी पापों से मुक्ति, पढ़ें व्रत कथा