Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 (17:04 IST)
Updated Date: Tue, 25 Jun 2024 (17:09 IST)
Horoscope of July month 2024: जुलाई के महीने में 4 ग्रहों का गोचर होगा। ये चार ग्रह है- सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र। यह ग्रह एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। सबसे पहले शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां बुध से युति कर लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे। उसके बाद मंगल वृषभ राशि में आकर सूर्य और गुरु के साथ युति बनाएंगे। फिर सूर्य का गोचर कर्क राशि में होगा। कर्क में पहले से विराजमान बुध और और शु्क्र के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। सूर्य के बाद बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ जाएंगे। सबसे आखिर में शुक्र एक बार फिर से राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में आ जाएंगे और फिर से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से इस मा 5 राशियों की किस्मत पलट जाएगी। आपकी आमदानी में लाभ होगा।
ALSO READ: Budh Gochar : बुध का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन
1. मेष राशि : इस माह आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में बड़े लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। व्यापर में बड़ा अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
ALSO READ: मंगल का मेष राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल
2. मिथुन राशि : आपके लिए यह माह समस्याओं से मुक्ति लेकर आया है। सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण होंगे। मन की उलझनों का समाधान होगा। नौकरी में वेतनवृद्धि होगी। व्यापरी है तो आपको आय के नए साधन मिलेंगे। व्यापार को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर परिवार में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।
3: सिंह राशि : आपके लिए यह महीना खुशियों से भरा रहेगा। धर्म कर्म के काम में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों का मान सम्मान बढ़ जाएगा। अधिकारी वर्ग के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में प्रगति के नए अवसर मिलने के योग हैं। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। मित्रों से सावधान रहें।
ALSO READ: बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय
4. तुला राशि : तुला राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। आपके घर में शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस महीने भूमि, भवन और वाहन खरीदने का योग भी बनेगा। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।