Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rashi fal 11 June
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : घरेलू आवश्यकताओं पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी से बहस हो सकती है। अनहोनी की आशंका रहेगी। भूमि व भ‍वन इत्यादि संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना कार्यान्वित हो सकती है। लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिलने के योग हैं। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। व्यय होगा। आंखों संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शैक्षणिक कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। किसी दु:खद समाचार के मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : लेन-देन के कार्य सावधानी से करें। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। घर में अतिथि आ सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में किसी आवश्यक कार्य पर अधिक व्यय होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी से व्यर्थ कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : पारिवारिक चिंता रहेगी। मानसिक थकान महसूस करेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से हानि होगी, बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। नए काम मिलेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के प्रति आशंका रहेगी। मन तथा तन दोनों विश्राम चाहते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे होंगे। धनार्जन होगा। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। बेवजह किसी भी बहस में हिस्सा न लें। आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। आय में निश्चितता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यस्तता रहेगी। घर के बुजुर्गों का ख्याल रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश से लाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। धनार्जन होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 जून 2019 : आपका जन्मदिन