Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किस राशि के लोगों के लिए कौन-सा पौधा हो सकता है फायदेमंद

हमें फॉलो करें किस राशि के लोगों के लिए कौन-सा पौधा हो सकता है फायदेमंद
- नवनीत गुप्ता
हमारे जीवन में पेड़ और पौधों का बहुत महत्व है। कुछ पौधे हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं तो कुछ सकारात्मक। आयुर्वेद की दृष्टि में प्रत्येक पौधा एक जड़ी है, जो व्यक्ति को किसी भी रूप में लाभ पहुंचा सकता है। ज्योतिष में भी पौधों का बहुत महत्व है। हमारे प्राचीन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि के लिए एक खास तरह का पौधा या पेड़ चुना गया है, जो उसे लाभ दे सकता है।
आओ जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन-सा पौधा फायदेमंद हो सकता है। यदि आप अपने घर-आंगन में उचित स्थान पर अपनी राशि अनुसार ये पेड़ या पौधे लगाएंगे तो आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। ये पौधे आपके जीवन में आईं सभी तरह की परेशानियां दूर कर सकते हैं।

देखें महत्वपूर्ण वीडियो...
यहां बताए जा रहे पौधे भरपूर मात्रा में ऑ‍क्सीजन का भी निर्माण करते हैं तथा ये वातावरण को शुद्ध हवायुक्त बनाने में भी सहायक होते हैं और औषधीय उपयोगिता भी बहुत महत्वपूर्ण है।
 
माना जाता है कि 1 पौधा= 10 लोगों के औसत जीवन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन दे सकता है। उसी तरह 100 फीट का पौधा = 6,000 पाउंड ऑक्सीजन देता है। 1 औसत पौधा = 260 पाउंड ऑक्सीजन प्रति औसत वर्ष उत्पादन करता है।....अगले पन्नों पर जानिए किस राशि के लिए कौन-सा पौधा होगा लाभदायक। पौधे का चित्र और उस राशि पर उसके प्रभाव का वर्णन...
webdunia
मेष राशि : इस राशि के स्वामी मंगल हैं और इस राशि के लिए आम (Mango tree) का पौधा लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा आंवले का पेड़ भी जीवन में खुशियां भर सकता है। आम पित्त रोग नाशक है। इस पौधे से व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
webdunia
वृषभ राशि : इस राशि का स्वामी शुक्र है और इस राशि के जातक को गूलर, अशोक (ficus racemosa) और जामुन का पौधा लगाना चाहिए। यह पौधा इस राशि के जातक के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। इससे पूर्व जन्म के दोषों का भी नाश हो जाता है।
webdunia
मिथुन राशि : मिथुन राशि का स्वामी बुध है और इस राशि के जातक के लिए बांस (bambusa vulgaris) या बरगद का पेड़ लगाना लाभदायक हो सकता है। यह त्रिदोष अर्थात तीनों तरह के दोष दूर करता है। इससे शत्रु भय का भी विनाश हो जाता है।
webdunia
कर्क राशि : इस राशि का स्वामी चन्द्र होने के कारण जातक को आंवले (phyllanthus emblica) या पीपल का पौधा लगाना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इससे कफजन रोगों का नाश होता है, साथ ही चन्द्र मानसिक शांति देता है।
 
webdunia
सिंह राशि : इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लिए जामुन (syzygium cumini) या बरगद का पेड़ लगाना फायदेमंद हो सकता है। इससे पित्त संबंधी रोगों का नाश होता है और व्यक्ति की बौद्धिक प्रगति होती है।
 
webdunia
कन्या राशि : कन्या राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के जातक को अमरूद (pisidium guajava) और बेल का पौधा लगाना चाहिए। इससे वात संबंधी रोग का नाश होता है, साथ ही शत्रु का भय नहीं रहता।
webdunia
तुला राशि : इस राशि का स्मामी शुक्र होता है अत: जातक को मौलसिरी (maulshree tree mimusops elengi, maulsri plant), अर्जुन या चीकू का वृक्ष लगाना चाहिए। इससे भी वात संबंधी रोग का नाश होता है, साथ ही पूर्व जन्म के दोषों से मुक्ति मिलती है।
webdunia
वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है। वृश्चिक राशि के जातक को खैर (senegalia catechu) या नीम का वृक्ष लगाना लाभदायक सिद्ध होगा। इससे भी वात रोगों का नाश होता है, साथ ही व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
webdunia
धनु राशि : इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस राशि के जातक को कदंब (Neolamarikia cadamba) या गुग्गल का वृक्ष लगाना चाहिए। इससे पित्त संबंधी रोगों का नाश होकर ज्ञान में वृद्धि होती है।
webdunia
मकर राशि : मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातक के लिए कटहल (artocarpus heterophyllus) लाभदायक सिद्ध होगा। इससे त्रिदोष अर्थात अर्थात तीनों तरह के दोष दूर होते हैं। इससे धन, सुख और वैभव में वृद्धि होती है। 
webdunia
कुंभ राशि : इस राशि का स्वामी भी शनि है अत: जातक को अपने घर-आंगन में शमी (priosopis cineraria) या आम का पेड़ लगाना चाहिए। इससे कफ रोग समाप्त होता है, साथ ही धन, सुख और वैभव में वृद्धि होती है।
 
 
webdunia
मीन राशि : इस राशि का स्वामी बृहस्पति है अत: जातक को नीम (azadirachta indica) का पेड़ लगाना चाहिए। इससे कफ संबंधी रोगों का नाश होता है, साथ ही गुरु ज्ञान में वृद्धि होती।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगेंद्र शीलनाथ बाबा का सिद्ध एवं चमत्कारिक धूना