Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 16 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

मेष- शुभ समाचार मिलेंगे, सम्मान बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
वृषभ- अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं।
 
मिथुन- व्यय वृद्धि से कर्ज लेना पड़ सकता है। तनाव व चिंता रहेगी। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
 
कर्क- मेहनत अधिक होगी। बकाया धन वसूली हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का दर्शन करें।
 
सिंह- मेहनत का फल कम मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें। 
 
कन्या- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों की बाधा दूर होगी। पराक्रम वृद्धि होगी। धनागम होगा।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।
 
तुला- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से आत्मसम्मान को चोट पहुंच सकती है। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
वृश्चिक- गृहस्थ सुख मिलेगा। राज्य से सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
धनु- संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता-शांति रहेगी। शुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें। 
 
मकर- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पुराने मित्र संबंधी मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
कुंभ- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से दूर रहें। जोखिम न उठाएं। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मीन- शत्रु शांत रहेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य चढ़ाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi