Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

17 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
हमें फॉलो करें 17 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

मेष- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट-चोरी आदि से हानि के योग हैं। वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 
वृषभ- मेहनत का फल मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास करें। सफलता मिलेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें। 
 
मिथुन- आय के नए साधन मिलेंगे। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र बांटें।
 
कर्क- जीवनसाथी से खूब पटेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें। 
 
सिंह- विवाद से बचें। मनोनुकूल कार्य न होने से क्लेश होगा। जोखिम न लें। परिश्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कन्या- रुके हुए कार्य बनेंगे। उन्नति के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। निवेश-नौकरी में लाभ होगा। 
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मीठा खिलाएं।
 
तुला- आय के नए साधन मिल सकते हैं। व्यर्थ खर्च न करें। परीक्षादि में सफलता मिलेगी। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
वृश्चिक- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। 
 
धनु- विवाद न करें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। मनोमालिन्य रहेगा। मेहनत अधिक होगी।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 
मकर- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। व्यापार निवेश से लाभ होगा। कार्यों की बाधा दूर होकर लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
कुंभ- जमीन-जायदाद के कार्यों में गति आएगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
मीन- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। भाग्योन्नति हो सकती है। घर-परिवार में आनंदोत्सव हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- खैरात बांटें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi