Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जनवरी 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rashifal 2016-Horoscope
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जनवरी 2016 : जानिए मासिक भविष्यफल


 


मेष : मेष राशि वाले जातकों के यहां इस माह मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी में अधिकारी साथ देंगे। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आ सकती है। पारिवारिक मतभेद बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं।
 
दि. 2, 18 शुभ हैं, 7 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि में हानि हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है। संतान से सुख प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 
webdunia

 


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला हो सकता है। व्यापार में कष्ट रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी खुश नहीं रहेंगे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के भाग्य से लाभ मिलेगा। संतान कष्ट रहेगा। 
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। कृषि की परेशानी दूर होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। भाई-बंधु के बीच मतभेद कम होगा। 
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 6 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 


सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल ठीक नहीं रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। 
 
दि. 4 , 16 शुभ हैं, अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 


कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। भूमि से लाभ मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में विलंब होगा। किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। माता-पिता को सुख मिलेगा। 
 
दि. 12, 21 शुभ हैं, अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आ सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। सामाजिक यात्रा के योग हैं। 
 
दि. 6, 15 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। माता-पिता को परेशानी आ सकती है। 
 
दि. 6, 25 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा। 
 
 
webdunia

 

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि से लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्र से दूरी बन सकती है, ध्यान रखें। 
 
दि. 3, 21 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा। किसी मित्र-बंधु से फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 9 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia

 


कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आ सकती है। कृषि सामान्य रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य पूर्ण होंगे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता को कष्ट हो सकता है। 
 
दि. 7, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा। 
 
 
webdunia

 


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख मिलेगा। स्त्री पक्ष को कष्ट रहेगा। 
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi