Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए

हमें फॉलो करें इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
 
मेष-
 
घर-परिवार के लिए समय अच्छा चल रहा है। जीवनसाथी या परिवार का कोई सदस्य आपके सरप्राइज को पसंद करेगा। मजबूत याददाश्त के चलते प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने में मदद मिलेगी। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
वृषभ-
 
पढाई के लिए सप्ताह अच्छा है। पढ़ाई को लेकर की गई तैयारी से आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलेगी। जरूरी नहीं कि आप हमेशा ही दूसरों को खुश रख पाएं। इसीलिए दूसरों को खुश करना छोड़ दें और जैसे आप हैं, वैसा ही रहने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरे रंग के सभी शेड्स
 
मिथुन-
 
कार्यक्षेत्र पर काम की तारीफ पाकर खुद पर गर्व महसूस सकते हैं। घर को पेंट कराने की सोच रहे लोगों के लिए घर को पेंट कराना काफी थकानदायक अनुभव साबित होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, एलर्जी या शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है।
 
उपाय : मछलियों को भोजन कराएं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ब्लू
 
कर्क-
 
आपका साथी आपके प्यार और भावनाओं को समझेगा और उनकी कद्र करेगा। करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। अच्छी नौकरी पाने के लिए कोशिश करते रहें, लाभ होगा। घर से बाहर निकलते समय अपने सामान का ध्यान रखें, वरना नुकसान हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें। हो सके तो एक बार डॉक्टर की राय जरूर ले लें।
 
उपाय : चांदी के गिलास में दूध पीना शुभ रहेगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : डार्क ब्राउन
 
सिंह-
 
आपका व्यक्तित्व काफी दमदार है। अपने इसी व्यक्तित्व के चलते कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो न सिर्फ आपको दूसरों से अलग बनाएगा बल्कि लाभ दिलाने वाला भी साबित होगा। किसी महंगी चीज की खरीददारी के लिए अपने साथी से मीठी-मीठी बात करेंगे।
 
उपाय : मांस और मदिरा का सेवन बिलकुल न करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नारंगी
 
कन्या-
 
कार्यक्षेत्र पर लंबे समय से चली आ रही चिंता खत्म होगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना प्यार वापस आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है। किसी से वादा करने की घबराहट दूर होगी। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की तरफ कदम बढ़ाएंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
तुला-
 
कार्यक्षेत्र पर सैलरी बढ़ाने को लेकर किया गया आपका आग्रह सभी की नजरों में आपको सहानुभूति का पात्र बना सकता है। पढ़ाई के लिए समय अच्छा रहेगा। टीचर और सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे जिससे आप काफी गर्व महसूस करेंगे। कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है, सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पर्पल
 
वृश्चिक-
 
किसी प्रॉपर्टी को बेचने की कोशिश सफल नहीं हो पाएगी। बेहतर होगा कि इस समय आप शांत रहकर चीजों के होने का इंतजार करें। अपने काम को लेकर दिखाई गई गंभीरता से सही समय पर काम पूरा कर लेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। नियमित रूप से साइकल चलाएं या टहलें, लाभ होगा।
 
उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा
 
धनु-
 
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी महसूस होने पर अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं, अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता रहेगी। कोई अधूरा काम या प्रोजेक्ट पूरा करने की कोशिश करेंगे। घबराएं नहीं, कोई-न-कोई आपकी मदद के लिए आएगा जिससे आपकी भागदौड़ कम होगी।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी
 
मकर-
 
आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क होने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अपनी फिजूलखर्ची की आदत को बदलकर बचत करने की कोशिश करें तभी लाभ मिल पाएगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खाना या बिलकुल खाना न खाना आपके लिए समस्या बन सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : केसरिया 
 
कुंभ-
 
कोई आपका करीबी आपसे कोई मांग कर सकता है जिससे आप सहमत नहीं हो पाएंगे। अच्छी कमाई कर रहे लोग महंगी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। सेहत को लेकर सजग रहेंगे। कोई नई हेल्थ रेसिपी बनाने की सोच सकते हैं, जरूर बनाएं, सेहत में लाभ होगा।
 
उपाय : सरसों का तेल और उड़द दान करें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ब्लू
 
मीन-
 
आर्थिक रूप से परेशान चल रहे लोगों को दोस्तों या करीबियों की मदद मिल सकती है। किसी को अपने भोलेपन का फायदा न उठाने दें। किसी अनजान से बात करते समय सतर्क रहें। अनजान लोगों के सामने पैसों से जुड़ी बात बिलकुल न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोमवार, 13 जनवरी 2020 : आज इन 4 राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति