Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (18 से 25 जनवरी 2015)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (18 से 25 जनवरी 2015)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष



 
(21 मार्च से 20 अप्रैल) : मिले-जुले असर वाले इस सप्ताह में आपको कुछ अप्रत्याशित फायदा भी मिल सकता है। यह लाभ किसी यात्रा के दौरान संभव है। हो सकता है आपकी कोई कारोबारी यात्रा हो और आपको रुका हुए पैसा मिल जाए या फिर प्रॉपर्टी की खरीद संभव हो पाए। परिवार के लिए बहुत ही अच्छा समय है। किसी मांगलिक या जन्मदिन पार्टी के आयोजन से पारिवारिक माहौल में खुशहाली छाई रहेगी। हालांकि दांपत्य पर व्यस्तता का असर दिखेगा। रोमांस के लिए फुर्सत के क्षण निकालने पड़ेंगे। सेहत की तरफ से कोई शिकायत नहीं रहेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 17
 
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा लाल
 
 
webdunia


 


वृषभ
 
(21 अप्रैल से 20 मई) : यह सप्ताह जूझने वाला नहीं, बल्कि कुछ उपलब्धियां हासिल करने वाला साबित होगा। आपकी सेहत अच्छी और ताजगीभरी बनी रहेगी। कारोबार हो या नौकरी, आप सकारात्मक बने रहेंगे और योग्यता का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। नए काम से न केवल आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि आप जीवन-यापन के सुख-साधन जुटा लेंगे। हालांकि घर-मकान या जमीन-जायदाद के लिए यह सप्ताह माकूल नहीं है। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा गुजरेगा। पारिवारिक चहल-पहल बनी रहेगी तो दांपत्य-प्रेम की मधुरता का भी एहसास होगा। यात्राएं भी हो सकती हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 17
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा ग्रे 
 
 
webdunia


 


मिथुन (21 मई से 21 जून) : 
 
यह सप्ताह धनलाभ और करियर एवं कारोबार के लिए अच्छा है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है जिससे आपकी कारोबारी जरूरतें पूरी हो जाएंगी। नई योजना पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। सहयोगियों का साथ मिलेगा और दोस्तों से भी उपयुक्त मदद मिलेगी। थोड़ी-बहुत भागदौड़ होगी, लेकिन सेहत सामान्य रहेगी। काम की प्राथमिकताएं तय करना सही होगा जिसमें परिवारिक तालमेल भी बिठाना पड़ेगा। एक तरह से आपकी व्यवहारकुशलता की परीक्षा होने वाली है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करनी होगी। इसकी वजह से मन में थोड़ी खटास आ सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला
 
 
webdunia


 



कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : 
 
इस सप्ताह आप तंदुरुस्ती के मामले बहुत ही बेहतर और ऊर्जान्वित महसूस करेंगे। मन में ताजगी और आत्मविश्वास की अनुभूति होगी जिससे आपका मन कार्यक्षेत्र में दुगने उत्साह के साथ लगेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने से लेकर प्रॉपर्टी में लाभ हाने की संभावना बनी हुई है। खर्च होगा, लेकिन वह जरूरी काम और पारिवारिक जरूरतें पूरी करने के लिए होगा। नए मकान या गाड़ी की खरीद हो सकती है। एक छोटी-सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य में खुशहाली बढ़ेगी और जीवनसाथी संग तनावरहित रोमांस में आपकी अच्छी भागीदारी बनेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : नींबू जैसा हरा
 
 
webdunia


 


सिंह
 
(24 जुलाई से 22 अगस्त) : इस सप्ताह ज्यादातर आपके मन की बातें पूरी होंगी, फिर भी आपको ऐसा महसूस होगा जैसे कुछ छूट गया है या मन का कोई कोना खाली है। धनलाभ का सिलसिला पूर्ववत बना रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी और प्रोफेशन में सहजता कायम रहेगी। बावजूद इसके आप अधूरेपन का एहसास करेंगे। वैसे प्रॉपर्टी के लिहाज से यह सप्ताह बहुत अच्छा साबित होने वाला है। सुखद यात्रा में आपका रोमांस भी भागीदार बनने वाला है। यदि आप चाहें तो जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने वाले स्थान पर जा सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 5 
भाग्यशाली रंग : ओलिव हरा
 
 
webdunia


 


कन्या
 
(23 अगस्त से 22 सितंबर) : इस सप्ताह आप में बौद्धिकता और मधुर वाणी की झलक विशेष तौर पर दिखेगी, खासकर कार्यक्षेत्र में आप लोगों के चहेते बने रहेंगे। आजीविका के सुख-साधन जुटाने के सिलसिले में पूरा सप्ताह कैसे और कब बीत जाएगा, पता ही नहीं चलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। इस सिलसिले में आपका बजट बिगड़ सकता है। यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो परिवार के संदर्भ में ही हो सकती हैं। पुश्तैनी जमीन-जायदाद को लेकर आंशिक तनाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी का हर स्तर पर आपको साथ मिलेगा और आप प्रेम की मधुरता का एहसास करेंगे।
 
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : मोतिया 
 
 
webdunia


 


तुला
 
(23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ सकती है। थकान या दर्द के बोझ से आप तनाव में आ सकते हैं। हालांकि आप अपने प्रोफेशन में चिंतामुक्त होकर काम में लगे रहेंगे। धनागमन में बाधा आ सकती है, लेकिन सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। प्रॉपर्टी के संबंध में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। घूमने-फिरने या मौज-मस्ती के लिए जीवनसाथी का साथ तभी मिल पाएगा यदि आप अपने गिले-शिकवे को रोमांस से दूर रखें।
 
भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : नेवी ब्लू
 
 
webdunia


 


वृश्चिक
 
(24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : इस सप्ताह आप जितना खोएंगे उससे दुगुना पाएंगे। यह कहें कि कार्य की प्राथमिकता पर निर्भर है कि आपके हिस्से में कितना नफा हो पाएगा। आदतों में बदलाव और सहयोगात्मक रुख से आपके विपरीत बहने वाली हवा भी आपको लाभ दे सकती है। संघर्ष का दौर पूरे सप्ताह रह सकता है, लेकिन लाभ के मौके आते रहने से आपका उत्साह बढ़ेगा। यात्रा करने से आप में ताजगी और आत्मविश्वास का संचार होगा। दांपत्य जीवन की खुशियां आपके रोमांस को बढ़ा देगी और प्रेम की संवेदनशीलता को शिद्दत के साथ महसूस कर पाएंगे।
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : नींबू जैसा रंग
 
 
webdunia


 


धनु
 
(22 नवंबर से 21 दिसंबर) : बहुत ही अच्छी और नई योजना पर काम शुरू करने का सप्ताह है, जो पारिवारिक, कारोबारी या प्रॉपर्टी के रूप में हो सकता है। वैसे चुनौतियों का सामना प्रोफेशन में करना पड़ेगा, जो बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आर्थिक स्थिति में आपके मन-मुताबिक तरक्की होने वाली है। पैसे के बगैर रुके सभी काम पूरे हो जाएंगे। परिवार में खुशियां बहाल होंगी। यात्रा छोटी मगर सुखद होगी। दांपत्य में घुली मिठास का एहसास आपके साथ-साथ जीवनसाथी को भी होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा भूरा
 
 
webdunia


 


मकर
 
(22 दिसंबर से 19 जनवरी) : ईश्वर की कृपा बनी हुई है जिससे आपके कर्मों के साथ भाग्य की भी दौड़ शुरू हो चुकी है। इस सप्ताह आपको मनोवांछित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। वह लक्ष्य किसी भी रूप में हो सकता है। जीविकोपार्जन में सहायक कारोबार, करियर या फिर पारिवारिक दायित्व की पूर्ति संभव है। इनके लिए प्राथमिकता के आधार पर सिलसिलेवार किए गए कार्य से सफलता सुनिश्चित है। प्रॉपर्टी के मामले में जांच-पड़ताल जरूरी है। यह अगर लाभ दे सकता है तो एक झटके में बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकता है। रोमांस के लिए समय निकालना संभव हो पाएगा।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : फिरोजा
 
 
webdunia


 


कुंभ
 
(20 जनवरी से 18 फरवरी) : बहुत ही अच्छा गुजरने वाला समय आया है। आपके मन की मुरादें पूरी हो सकती हैं। आप चाहें तो घरेलू सामान या मनपसंद गैजेट की खरीद के लिए बजट बना सकते हैं, क्योंकि आपकी आय बढ़ने वाली है। रुका हुआ पैसा मिलने वाला है। प्रोफेशन में तरक्की होने वाली है। नौकरीपेशा वालों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। भागदौड़ से किस्मत चमक सकती है। यात्रा के लिए अच्छा समय है। प्रॉपर्टी में पहल का समय नहीं है। रोमांस के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ मन बहलाव से मूड बना रहेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : हरे रंग की सभी फैलाव
 
 
 
webdunia


 


मीन
 
(19 फरवरी से 20 मार्च) : बहुत ही अच्छा गुजरने वाला समय आया है। आपके मन की मुरादें पूरी हो सकती हैं। आप चाहें तो घरेलू सामान या मनपसंद गैजेट की खरीद के लिए बजट बना सकते हैं, क्योंकि आपकी आय बढ़ने वाली है। रुका हुआ पैसा मिलने वाला है। प्रोफेशन में तरक्की होने वाली है। नौकरीपेशा वालों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। भागदौड़ से किस्मत चमक सकती है। यात्रा के लिए अच्छा समय है। प्रॉपर्टी में पहल का समय नहीं है। रोमांस के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ मन बहलाव से मूड बना रहेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : हरे रंग की सभी फैलाव
 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi