Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सितंबर 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए, पढ़ें मासिक राशिफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें सितंबर 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए, पढ़ें मासिक राशिफल
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

सितंबर 2015 में 12 राशियों का भविष्य-फल...



 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं। सामाजिक यात्रा फायदेमंद होगी। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी।
 
दि. 4, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि सामान्य रहेगी। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पत्नी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा।
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में अधिक परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। मकान संबधी तकलीफ बढ़ेगी। मन में अस्थिरता आएगी। किसी महिला से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को विशेष लाभ मिलेगा।
 
दि. 11, 25 शुभ हैं, 19 अशुभ है। 
 
श्री गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। कृषि सामान्य रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को कठिनाई से सफलता मिलेगी। विपक्ष से परेशानी आएगी। किसी नए व्यापार में रुचि बढ़ेगी।
 
दि. 5, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी। कृषि लाभ देगी। व्यापार में कमी दिखेगी। राजनीति में अपनों से धोखा मिल सकता है। 
 
दि. 13, 20 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
 
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में अच्छा सहयोग मिलेगा। किसी अनजान से दोस्ती होगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मामा को कष्ट रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। 
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 27 अशुभ है।
 
श्रीकृष्ण-राधा स्तुति लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि हानि देगी। व्यापार मध्यम रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी की परेशानी आ सकती है। किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है।
 
दि. 2, 12 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
 
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। बेरोजगारों के लिए यह माह लाभप्रद रहेगा। 
 
दि. शुभ हैं, अशुभ है। 
 
श्रीराम स्तुति लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला हो सकता है। व्यापार में हानि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल नहीं मिलेंगे। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्थान परिवर्तन का मन होगा। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 11अशुभ है। 
 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 



 
webdunia


 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पत्नी को परेशानी रहेगी। किसी अनजान से दोस्ती होगी, जो फलीभूत रहेगी। मांगलिक कार्य के योग हैं। माता-पिता का सुख मिलेगा। 
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 13 अशुभ है। 
 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
 
 
webdunia


 


कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। कृषि में लाभ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नि:संतान दंपति को पुत्र सुख के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के बहकावे न आएं, धोखा हो सकता है।
 
दि. 4, 20 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

 

 
webdunia


 


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नई भूमि-भवन के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होगी। पुत्री की शादी तय होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी।
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 16 अशुभ है। 
 
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi