Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

18 साल बाद राहु के साथ सूर्य की युति, इन राशियों के लिए शुरू होगा कठिन समय

Meen Sankranti 2024 : मीन राशि में सूर्य ग्रहण योग, 4 राशियों को रहना होगा बचकर

हमें फॉलो करें Meen Sankranti 2024

WD Feature Desk

, बुधवार, 13 मार्च 2024 (12:18 IST)
Surya ka meen rashi me gochar fal
Surya rahu grahan dosh yuti 2024: पिछले वर्ष ही छाया ग्रह राहु ने 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में प्रवेश किया था। 14 मार्च 2024 को सूर्य का भी अब मीन राशि में गोचर होने वाला है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार करीब 18 वर्ष के बाद मीन राशि में राहु और सूर्य की युति बन रही है। सूर्य का राहु के साथ होने से ग्रहण योग भी बनता है। इस योग से 4 राशियों का एक माह तक कठिन समय रहेगा।
1. सिंह राशि : आपके लिए यह ग्रहण योग शुभ नहीं माना जा रहा है। इससे आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नौकरी में भी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी हैं तो सतर्कता से लेन देन करें। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। जो भी निर्णय लें सोच समझकर ही लें। नया काम शुरु करने से बचें।
2. तुला राशि : आपके लिए यह ग्रहण योग करियर और नौकरी को प्रभावित करेग। आलस बढ़ जाएगा। पैतृक संपत्ति को लेकर धन को लेकर कुछ नुकसान हो सकता है जिसके चलते तनाव रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले से बचकर रहें। किसी से विवाद न करें।
 
3. वृश्चिक राशि : आपके लिए यह ग्रहण योग आर्थिक नुकसान या परिवर्तन ला सकता है। अचानक से धन हानि होने की संभावना है। किसी रोग के कारण आपको तनाव हो सकता है। पारिवार को लेकर भी आप चिंतत रहेंगे। इसलिए वृश्चिक राशि वाले लोग सतर्क रहें।
3. कुंभ राशि : राहु और सूर्य की युति के चलते कुंभ राशि के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस अशुभ ग्रहण योग से जीवन में अनावश्यक वाद-विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। गृह कलेश से भी बचकर रहें। लेन देन करते वक्त भी सतर्क रहें।
 

8
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Holi 2024: होली के पहले नरसिंह द्वादशी कब है?