Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मकर में सूर्य किन राशियों को देते हैं चमकदार सफलता

हमें फॉलो करें मकर में सूर्य किन राशियों को देते हैं चमकदार सफलता
, बुधवार, 19 जनवरी 2022 (14:58 IST)
Sun transit in Capricorn : 14 जनवरी मकर संक्रांति को सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर कर रहा है। इसी दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होना (uttarayan 2022) प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में सूर्य का सभी राशियों पर (zodiac sign Astrology) प्रभाव देखने को मिलेगा। आओ जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के कि लोगों को मिलेगी चमकदार सफलता।
 
 
मेष राशि (Aries): सूर्य आपके दसवें भाव में गोचर कर रहा है। इससे करियर में अचानक वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार, करियर और आर्थिक दृष्टि से यह गोचर उत्तम रहेगा। सेहत की दृष्‍टि से भी यह सही है। बस आप विवादों से दूर रहें। पारिवार पर ध्यान दें।
 
वृषभ राशि (Taurus): सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर कर रहा है जिसके चलते सुख, समृद्धि और शांति में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। क्रोध करने से इसका फल नष्ट हो जाएगा। आपको अपने खर्चे पर भी कंट्रोल करना होगा। नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए यह गोचर शुभ है। परिवार में सुख रहेगा।
 
 
मिथुन राशि (Gemini): सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में आपको समझदारी से फैसले लेने की जरूरत है। हालांकि यह सेहत की दृष्‍टि से लाभप्रद है, परंतु घटना दुर्घटना से बचना होगा। अनावश्यक खर्चा न करें। व्यवसायी को सतर्क करने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो पराक्रम दिखाने की जरूरत है।
 
कर्क राशि (Cancer): सूर्य आपके सातवें भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान आपको दांपत्य जीवन और साझेदारी के कार्य में सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। सोच समझकर ही खर्चा करें। व्यापारियों के लिए यह समय सही है। करियर में औसत वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।
 
सिंह राशि (Leo): सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके लिए यह गोचर यश, सम्मान और सुख लेकर आया है। नौकरीपेशा हैं तो कार्य में और कुशलता आएगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 
कन्या राशि (Virgo): सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान शिक्षा और संतान पक्ष से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि संतान की सेहत का ध्यान भी रखना होगा। आर्थिक दृष्टि से औसत रहेगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
तुला राशि (Libra): सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है।पारिवारिक सुख तो मिलेगा लेकिन सेहत की दृष्‍टि से यह गोचर ठीक नहीं है। आपकी राशि के‍ लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा। नौकरी और व्यापार में सावधानी रखने की जरूरत है। दोस्तों से मदद मिल सकती है अत: उनसे मेलजोल बढ़ाकर रखें।
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारिक दृष्‍टि से भी लाभ वाला है। हालांकि जीवनसाधी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। बस सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। अहंकार न करें। 
 
धनु राशि (Sagittarius): सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से यात्रा के योग बन रहे हैं और परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्‍टि से यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। रिश्‍तों में सावधानी रखने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी।
 
मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर आपके करियर में अचानक वृद्धि करेगा और साथ ही आपका अहंकार भी बढ़ जाएगा। नौकरी या व्यापार में यह गोचर अनुकूल है। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है। आर्धिक दृष्टि से यह अवधि औसत रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में सूर्य का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। पेशेवर जीवन में सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से विवाद हो सकात है। शत्रु सक्रिय होकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। निर्णय क्षमता कमजोर हो जाएगी। आपको धैर्य और संयम से कार्य करने की जरूरत है। 
 
मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर अप्रत्याशित रूप में आय में लाभ देगा। नौकरी या व्यापार के लिए शुभ संकेत हैं। परिवार में सुख रहेगा। बस आपको आपकी सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
Disclaimer : उपरोक्त लेख ज्य‍ोतिष की गोचर मान्यता, प्राचलित धारणा और विभिन्न स्रोत पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पाठकगण किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माघ मास की विशेषताएं, महत्व और नियम जानकर हैरान रह जाएंगे आप