Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (8 से 15 जनवरी 2017)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weekly Astrology and Zodiac
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 
मेष
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।
 
कला, कानून, साहित्य, तकनीक, सौंदर्य से संबंधित क्षेत्रों में लाभ के रास्ते खुलेंगे। पिछले प्रयासों का अब बढ़िया असर दिखेगा। सामाजिक व राजनीतिक सम्मान बढ़ेगा। यदि आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिजनों व मित्रों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा किंतु अनावश्यक भागदौड़ से बचें। इस सप्ताह कुछ संदर्भों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी। 
 
वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। चल रहीं आर्थिक कठिनाइयां अब समाप्ति के संकेत देंगी। कोई लाभकारी योजना हाथ लगेगी। स्वास्थ्य सुखद व खिला हुआ रहेगा। यदि बंधु पक्ष से कोई मतभेद हैं तो वे हल होंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। क्षेत्रीय यात्रा व निवेश में सावधानी रखें। जायदाद संबंधों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति विरोध बढ़ा सकता है। आवश्यक तथ्यों का ध्यान रखें।
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
उच्च शिक्षा व कार्यक्षेत्र में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। कारोबार की उन्नति का कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। इस सप्ताह प्रयासों के बाद कुछ रुके हुए कार्यों को गति देने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषण खरीदने में रुचि रहेगी। भू-जायदाद के मामलों में अदालती कार्यवाही हो सकती है। सेहत में गिरावट की आशंका रहेगी। संतुलित विश्राम व खान-पान का ध्यान रखें। धर्मस्थल में 7 किस्मों की दालें दें।
 
कर्क
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
अध्यापन, लेखन, फिल्म व कला के क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। किसी मंच से अच्छे प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त होगा। सेहत सुखद व तरुण रहेगी। यदि किसी प्रकार की पीड़ा है तो उसका अंत होगा। राजनीतिक संदर्भों में उठापटक हो सकती है। रोजगार की तलाश में सफलता मिलेगी। आय के साधनों से अपेक्षित लाभ हेतु भाग-दौड़ रहेगी। यात्रा संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। निवेश के लिए उचित समय देखें। 
 
 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल।
 
पिछले प्रयासों से इस सप्ताह कारोबार व कार्यक्षेत्र में तरक्की व सम्मान मिलेगा। औद्योगिक उत्पादों के विक्रय स्तर उच्च होंगे। मन उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। पैतृक गांव जाने के अवसर प्राप्त होंगे। सुन्दर व सुशील जीवनसाथी जीवन में आएगा किंतु कुछ मामलों में धन विवाद व अधिकारों को लेकर तनाव उभर सकते हैं। धर्मस्थलों में देशी घी व चावल का दान दें।
 
कन्या
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लाल।
 
साहित्य, कला, कानून, तकनीकी व जल संबंधी कार्यों में किस्मत साथ देगी। आपके श्रेष्ठ कार्यों व स्वच्छ छवि से अधिकारों में बढ़ोतरी होगी। स्वजनों से अनावश्यक न उलझें। धन मामलों में कुछ चिंताएं भी हो सकती हैं। यदि आप निवेश करना चाह रहे हैं तो संबंधित पहलुओं को जांच लें। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। बेहतर होगा कि क्रोध से बचें। अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती है।
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्य का दायरा बढ़ेगा किंतु अभी प्रयास जारी रखने होंगे। बैंकिंग, वित्त, बीमा व रियल एस्टेट के क्षेत्रों में विक्रय लक्ष्य के नजदीक रहेंगे। इस सप्ताह रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे किंतु भवन निर्माण व आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने में कुछ और समय लग सकता है। यात्रा के दौरान अनावश्यक न उलझें। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं। 
 
वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
कारोबार व रोजगार के संदर्भों में उन्नति होगी। आजीविका से संबंधित क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। सामाजिक पहचान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। धन निवेश सोच-समझकर ही करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान देना होगा कहीं कोई चूक न हो जाए। पक्षियों को दाना डालें व मजदूर को उड़द की दाल दें।
 

 
धनु
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग गहरा हरा।
 
इस सप्ताह कला, कानून, साहित्य, लेखन, प्रकाशन व तकनीकी से संबंधित क्षेत्रों में मनोबल उच्च रहेगा। कार्य-कौशल व निपुणता का सम्मान प्राप्त होगा। विदेश व निवेश संदर्भों में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। प्रेम प्रकरणों में मधुरता रहेगी। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय द्विपक्षीय लाभ देंगे किंतु स्वास्थ्य मामलों में कुछ थकावट हो सकती है। विश्राम व नियमित दिनचर्या की ओर ध्यान देना होगा। सुबह स्नान के बाद पीपल को पानी दें।
 
मकर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मैरुन।
 
सेहत सुखद व तरो-ताजा रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं तो वे समाप्त होंगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। निवेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। वाहन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में कारोबार व सेवा क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। योजनाबद्ध तरीके से ही कोई यात्रा करें। विरोधी तत्व विवादों को पुन: हवा दे सकते हैं। धर्मस्थल में 7 किस्मों की दालें दें।
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
उच्च व व्यावसायिक शिक्षा की दिशा में प्रगति होगी। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। ससुराल पक्ष से प्यार व सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत में कार्यक्षेत्रों में कशमकश करनी करनी पड़ सकती है। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में आंशिक सफलता मिलेगी। उच्च स्थानों की यात्रा में हड़बड़ी व जल्दबाजी से बचें। किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। 
 
मीन
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लाल।
 
राजनीतिक व सामाजिक पहचान का दायरा बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण पद के लिए आपका नाम प्रस्तावित हो सकता है। पारिवारिक जीवन विकास पथ की ओर अग्रसर रहेगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जायदाद का लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा बेहतर रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं तो सफल होंगे किंतु तुलनात्मक अध्ययन जारी रखें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि