Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (27 दिसंबर से 3 जनवरी 2016)

Advertiesment
Weekly Astrology In Hindi
इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए


 
मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
सेहत को सुखद बनाने की कोशिशें कारगर साबित होंगी। मनोबल उच्च रहेगा। वित्तीय स्थिति पहले से कहीं बेहतर होगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्वजनों से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें। यह संबंधों को खराब कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। इच्छित संस्थान में दाखिले के संकेत मिलेंगे। सफर के दौरान किसी अजनबी पर विश्वास न करें, यह हानिप्रद हो सकता है।
 
 

वृषभ

webdunia

 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
रोजगार की समस्याएं हल होंगी। उच्च साहित्य पढ़ने की ललक बढ़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे किंतु साहित्य व फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती हैं। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

मिथुन

webdunia

 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूती के संकेत देगी। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनीतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। 
 
 

कर्क

webdunia

 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली आसमानी। 
 
जीवन स्तर उच्च व सुखद होगा। अपनों से मिल-जुलकर चलने की कला विकसित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वाहन व भवन के क्रय-विक्रय में द्विपक्षीय लाभ रहेगा। सूचना प्रौद्योगिकी व प्रबंधन के उज्ज्वल क्षेत्रों में कामयाबी हेतु मन से प्रयास करने होंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाए रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं व पक्षियों को दाना डालें। 
 
 

सिंह

webdunia

 
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
कार्यक्षेत्र में मनमोहक प्रगति से उल्लास बढ़ेगा। राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कोई नई खुशी प्राप्त होगी। सेहत चुस्त-दुरुस्त रहे इसलिए जंक फूडों की अपेक्षा अंकुरित अनाज व दूध के सेवन में रुचि बढ़ाएं। निवेश व लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। आमदनी बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। प्रतिपक्षियों को करारा व उपयुक्त जवाब देने की योग्यता रहेगी।
 
 

कन्या

webdunia

 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग लाल।
 
कारोबार बढ़ाने की योजनाएं हाथ लगेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता की बयार बहेगी। दिनचर्या का कुछ समय अपने लिए भी बचाएं। तीर्थ व धर्म यात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में पहले की अपेक्षा अधिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति को उच्च बनाने की कोशिशें कुछ रुकावटों के बाद सफल होंगी किंतु सार्थक प्रयासों को कम न करें। प्रेम संदर्भों में मतभेद समाप्त करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

तुला

webdunia

 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
माता-पिता से सहयोग व प्यार मिलेगा। आर्थिक निर्णय लेने के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। किसी के कहने पर उस व्यापार में धन न लगाएं जिसकी आपको भरपूर जानकारी न हो। प्रेमी से व्यर्थ किसी बात पर न उलझें। स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बंधु व मातृ पक्ष में मतभेद उभर सकते हैं। यह समय सूझ-बूझ से चलने का है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो परेशानी का कारण बने। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

वृश्चिक

webdunia

 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा किंतु धन निवेश में लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुनः संचार होगा। राजनीतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। अदालती मामलों में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

धनु

webdunia

 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपके कार्य-व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में आस्था रहेगी। खास मामलों में माता-पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। सप्ताहांत में फंसी हुई पूंजी हाथ लग सकती है। आरोग्यता प्राप्त करने में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। 
 
 

मकर
webdunia

 
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
बच्चों के सपनों का संसार सजाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास अब अपना असर दिखाएंगे। यह समय स्वास्थ्य को संवारने तथा खान-पान पर ध्यान देने का है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग आपकी साख में असर पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

कुंभ

webdunia

 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
इस सप्ताह कार्य को पूरा करने में गति आएगी। मांगलिक कार्यों के आयोजनों की सुखद बेला दस्तक देगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। सामाजिक व पारिवारिक संदर्भों में परिजनों से सलाह-मशविरा करना लाभप्रद रहेगा। विद्यार्थियों को इच्छित सफलता के प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के प्रसासों को बल मिलेगा। लेन-देन व जायदाद के विवादों को सुलझाने में कुछ और वक्त लग सकता है। 
 
 

मीन
webdunia

 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
 
कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से धर्म व शुभ कार्य संपन्न होंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में वाहन व भवन संदर्भों के विवादों को हल करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। विरोधी अदालती विवादों की फाइल पुनः खोल सकते हैं। धर्मस्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi