Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल : (14 से 21 फरवरी 2016)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल : (14 से 21 फरवरी 2016)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 

मेष
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीला।
 
भवन निर्माण व वाहन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। शिक्षा व व्यावसायिक स्तर को उच्च बनाने में अभी समय लगेगा। किसी सुयोग्य व्यक्ति के साथ कार्य अनुभव बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। निजी रिश्तों में आपसी सूझबूझ का उदय होगा। निवेश मामलों में सतर्कता की जरूरत रहेगी। माता-पिता व भाई से छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें, यह स्वास्थ्य व सम्मान को खराब कर सकता है। धर्माश्रमों में आटा या चीनी दें।
 
 
webdunia

 


वृषभ 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
प्रशासनिक व सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। कोई गुप्त किन्तु महत्वपूर्ण सूचना हाथ लगेगी। कार्य के प्रति संवेदनशीलता से कार्य क्षेत्र में पहचान व नाम बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों के कारण परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में कारोबार को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। यह समय अनावश्यक भागदौड़ से बचने का है, खान-पान में लापरवाही न करें। अज्ञात व्यक्ति के सामने कीमती वस्तुएं न निकालें। 
 
 
webdunia

 

मिथुन
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग गहरा हरा।
 
वैवाहिक जीवन के मतभेदों को समाप्त करने की पहल पुनः तेज होगी। एक उत्तम सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे। स्नेही मित्रों से खूबसूरत उपहार प्राप्त होंगे। माता-पिता व भाई के सहयोग से सामाजिक कार्य सम्पन्न होंगे। किसी गोपनीय तथ्य को विरोधियों के सामने न प्रकट करें। विरोधी काम बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। निवेश संदर्भों में कुछ बदलाव की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह सेहत मध्यम हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 
webdunia

 

कर्क
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग मेहरून।
 
इस सप्ताह कई रूकावटों के बाद भी कहीं न कहीं से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन को उच्च बनाने की आकांक्षा पूर्ण होगी। सेहत में तन्दुरूस्ती व ताकत का उदय होगा। निजी रिश्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल में शिरकत होगी। कार्य योजनाओं को समय से पूर्ण करने की चिंताएं बढ़ेंगी। किन्तु आने वाले समय में आप उन्हें काबू कर लेंगे। गृहस्थ्य जीवन में प्रवेश के संकेत मिलेंगे। सुरक्षा कारणों से यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।
 
 
webdunia

 

सिंह
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
 
स्वास्थ्य को सबल रखने की कला बढ़ेगी। उपयोगी तथ्यों के अमल से सेहत खिली रहेगी। मार्ग व जलस्रोतों के निर्माण की योजनाएं हाथ लगेंगी। अधिकारियों द्वारा पेश किए गए विकास के बेमेल आंकड़ों की सच्चाई उजागर करेंगे। सामाजिक कद को उंचा उठाने की कोशिशें सफल रहेंगी। निवेश व लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। पत्नी व बच्चों से मिलजुल कर चलने का समय हैं। जरूरी कार्यों में उनकी उपेक्षा न करें।
 
 
 
webdunia

 


कन्या
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। चल रही परेशानियों का कोई न कोई हल अवश्य निकलेगा। पारिवारिक रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। निजी संबंधों में मधुरता के योग रहेंगे। पाचन समस्याएं हल होंगी। सेहत तंदुरूस्ती व आरोग्यता की ओर बढ़ेगी। धन निवेश के फैसले अपेक्षित फल के विपरीत हो सकते हैं। विरोधी पक्ष कुछ मामलों में विरोधों को बढ़ा सकते हैं। किसी देव मंदिर में सुयोग्य खाद्य वस्तुएं श्रद्धा के साथ दान दें।  
 
 
webdunia

 

तुला
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग ग्रे।
 
साहित्य कला, चिकित्सीय विज्ञान, तकनीकी, मीड़िया के क्षेत्रों से नाम व पहचान बढ़ेगी। आपकी कार्य कुशलता से उच्चाधिकारी प्रभावित हो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सौंप सकते हैं। सप्ताह के तृतीय भाग में वित्तीय परेशानियां हो सकती हैं। किन्तु अपनी कुशलता द्वारा उन्हें हल करने में सक्षम रहेंगे। संवेदनशील मुद्दों में माता-पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। 
 
 
webdunia

 


वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
संतान व भौतिक सुखों में इजाफा होगा। पिछले दिनों से चल रही छोटी-छोटी स्वास्थ्य पीड़ाएं समाप्त होंगी। वित्तीय प्रगति के रास्ते खुलेंगे। त्वचा को चमकदार व सुन्दर बनाने की तमन्ना पूर्ण होगी। दैनिक कार्यों से फुर्सत निकाल कर कुछ समय परिवार को दें। कार्य क्षेत्र में दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्ताक्षेप न करें। यह हानिप्रद हो सकता है। कुछ मामलों में जीवनसाथी से तनाव हो सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से दूर रहें।
 
 
webdunia

 


धनु
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा।
 
पारिवारिक जीवन में तालमेल व चाहत बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं व वित्तीय उन्नति के प्रयासों का अब बढ़िया असर दिखेगा। आने वाले समय में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। सामाजिक मंचों को संबोधित करने की शैली की सराहना होगी। सप्ताह के मध्य में सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। यात्रा व जायदाद के मामलों में सोच-विचार कर ही कोई कदम उठाएं, कोई गुप्त नीति से धोखा दे सकता हैं। बहती हुई नदी में नारियल बहाएं।
 
 
webdunia

 


मकर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
पत्नी व बच्चों के सहयोग पारिवारिक खुशियों में इजाफा होगा। योजनाबद्ध तरीके से की गई व्यापारिक यात्राओं के बढ़िया परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष को परिणय सूत्र में बांधने की चर्चाएं गर्म होंगी। निवेश मामलों के अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। प्रणय प्रकरणों में एक नया जुनून रहेगा। कार्य व स्वास्थ्य में कुछ छोटी-छोटी परेशानियां भी हो सकती हैं। जो आगामी समय में सामान्य होंगी। सुबह स्नान के बाद पीपल को पानी दें।
 
 
webdunia


 


कुंभ 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
इस सप्ताह स्वजनों के मध्य जरूरी मामलों की बैठक हो सकती है। पारिवारिक हक को लेकर चल रही लड़ाई समाप्त होगी। राजनैतिक संपर्कों के लाभ हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों के बाद सफलता मिलेगी। अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती है। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लें। धर्म स्थानों में पीला कद्दू दें।
 
 
webdunia

 


मीन
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग कॉफी।
 
आजीविका व स्वास्थ्य उन्नति की कोशिशें बाखूबी सफल होंगी। प्रवास संदर्भों में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा। अधिकारियों के साथ सहमति बढ़ेगी। फिल्म व कार्य योजनाओं के बेहतर प्रस्ताव कुछ रूकावटों के बाद जरूर प्राप्त होंगे। धैर्य बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। निवेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों से अनावश्यक न उलझें। कानूनी संदर्भों में मजबूती होगी। बंदरों को गुड व चने खिलाएं।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi