Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (30 अगस्त से 5 सितंबर 2015)

Advertiesment
हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (30 अगस्त से 5 सितंबर 2015)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष



 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
आय बढ़ाने के खास निर्णय हो सकते हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ कार्य अचानक ही सफल होंगे। वाहन खरीदने व मकान के पुनर्निर्माण की तमन्ना पूर्ण होगी। प्रेम संदर्भों में तनाव उभर सकते हैं। क्रोध व तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रतियोगी सफलताओं हेतु कड़ी मेहनत अपेक्षित रहेगी। 
 
 
webdunia


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
उच्च शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्रों में प्रगति के संकेत प्राप्त होंगे। मांगलिक कार्यों के आयोजनों से खुशी का वातावरण रहेगा। लेन-देन के वित्तीय विवाद हल होंगे। दांपत्य जीवन का आंगन खुशियों से महक उठेगा। किसी लंबी यात्रा से पहले संबंधित पहलुओं का निरीक्षण करें। भू-जायदाद के अदालती मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। यह समय सेहत संवारने का है। अनावश्यक किसी से न उलझें, यह हानिप्रद हो सकता है।
 
 
webdunia


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग हरा।
 
यह सप्ताह कार्य व व्यापार में सफलता का पैगाम लाएगा। कार्य विस्तार की आगामी कार्रवाई पर विचार- विमर्श संभव है। संतान पक्ष के व्यावसायिक पहलुओं को निखारने में रुचि रहेगी। जायदाद व लेन-देन के विवादित संदर्भों में नया मोड़ आ सकता है। धैर्य व साहस से चलना होगा। कटु शब्दों के प्रयोग हानिप्रद हो सकते हैं।
 
माथे पर सफेद चंदन लगाएं।
 
 
webdunia


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। विक्रय लक्ष्य को प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयां कुछ समय बाद समाप्त होंगी। बेटा-बेटी को पवित्र परिणय-सूत्र में पिरोने की चिंता रहेगी। इस माह के मध्य में स्वास्थ्य सुदृढ़ व सुखद रहेगा। पीड़ाओं का अंत होगा। अचानक ही यात्रा की योजना परिवर्तित करनी पड़ सकती है। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। पूंजी निवेश व लेन-देन के मामलों में विवाद हो सकते हैं।
 
धर्मस्थलों में देशी घी का दान दें।
 
 
webdunia


 



सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। पिता व भाई से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य शक्ति व जोश से पूर्ण रहेगा। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। दिमागी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करने में कामयाब रहेंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। कोई शरारती तत्व नाम बदनाम करने की साजिश रच सकता है, सावधानी रखें। व्यावहारिक ज्ञान में इजाफा होगा। प्रेम संदर्भों में मधुरता कायम रहेगी। भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कुछ समय और लग सकता है किंतु सार्थक प्रयास आवश्यक ही सफल होंगे। धर्म कार्यों के योग रहेंगे।
 
 
webdunia


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
पारिवारिक जीवन में इच्छा के मुताबिक तालमेल रहेगा। कहीं न कहीं से धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधों में प्यार व निकटता बढ़ेगी। यात्रा सुखद रहेगी। किसी मित्र को उधार दी हुई रकम आज वापस मिल सकती है। साहित्य व संगीत से संबंधित क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता आप से दूर नहीं है, बशर्ते पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। सप्ताहांत में सेहत पक्ष में थकान का एहसास होगा। 
 
माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
 
webdunia


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
सेहत खिली हुई व सुखद रहेगी। पत्नी के मध्य मधुरता व तालमेल में इजाफा होगा। सप्ताह के प्रारंभिक दौर से ही शिक्षा, व्यवसाय को उच्चस्तर तक ले जाने की मुहिम छिड़ सकती है। उत्पादन व विक्रय के क्षेत्रों में बढ़ती चुनौतियों का डटकर सामना करने की क्षमता रहेगी। आमदनी को उच्च बनाने के प्रयासों का परिणाम कुछ अंतराल बाद दिखेगा। साझेदारी व अन्य मामलों में मुखर होते विवादों का कारगर हल होगा।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
इस सप्ताह कार्य व व्यावसायिक उन्नति को पंख लगेंगे। सेवा व व्यापार का अच्छा वातावरण प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व प्यार रहेगा। उत्तम विचार व संस्कारों में इजाफा रहेगा। पूंजी निवेश व धन मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। 
 
 
webdunia


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी। 
 
इस सप्ताह सुखद व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। प्रेम प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत बनी रहेगी। सकारात्मक सोच में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia


 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
संयुक्त परिवार के साथ तालमेल बिठाने की कला विकसित होगी। संस्कृति व संस्कारों को संवारने में रुचि रहेगी। आपकी साख एक अच्छे व प्रगतिशील व्यक्तित्व के रूप में रहेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वित्तीय स्तर उच्च रहेगा। माता-पिता को सम्मान दें, उनके अनुभव का व्यावहारिक लाभ उठाएंगे। अचानक ही कोई विरोधी परेशानी दे सकता है, स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। 
 
 
webdunia


 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
कार्य व व्यापार में भाग्योदय होगा। लाभप्रदता बढ़ाने के उपायों पर तेजी से अमल होगा। माता-पिता व अपनों का स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। धर्म कार्यों की बेला दस्तक देगी। मकान व दुकान खरीदते वक्त कहीं चूक होने की आशंका है, कानूनी पहलुओं को जांच व परख लें। विरोधी पक्ष नाम खराब करने की साजिश रच सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।
 
 
webdunia


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
पारिवारिक जीवन को उच्च बनाने की कोशिशें जल्द ही रंग दिखाएंगी, बशर्ते प्रयासों को कम न करें। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में सम्मानजनक स्थान प्राप्त होगा। आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में अभी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यह समय अपनों से मिल-जुलकर चलने का है। किसी पर अंधा विश्वास करना हानिकारक साबित हो सकता है। शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों की उपेक्षा हानिकारक रहेगी।
 
धर्मस्थलों में पीली दाल का दान दें।


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi