Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (21 से 28 अगस्त 2016)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (21 से 28 अगस्त 2016)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां
 

 
मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
हल्के व्यायाम व सात्विक आहारों के सेवन से जहां चेहरा खिल उठेगा, वहीं आत्मिक शांति का एहसास होगा। अपनों से मिलकर उनका अकेलापन कम करेंगे। परिवार के साथ कुछ समय प्यार व दुलार के साथ बीतेगा। प्राकृतिक दृश्य को देख सुखद मनोरंजन होगा। निवेश व विदेश मामलों में थोड़े उतार-चढ़ाव की आशंका है। व्यापार व जायदाद के संदर्भों में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ सकता है। धर्मस्थलों में देसी घी व चावल का दान दें।
 
 
webdunia

 

वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
शारीरिक क्षमताएं उच्च होंगी। क्रीड़ा व तकनीक क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त होगा। स्वजनों से सहयोग मिलेगा। शैक्षिक योग्यताओं को निखारने का उत्तम अवसर रहेगा। जायदाद के मामलों में किस्मत साथ देगी। पूंजी संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। किसी नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं, संबंधित मामलों की उपेक्षा न करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 
webdunia

 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
इस सप्ताह की शुरुआत से ही वित्तीय उन्नति के संकेत मिलेंगे। पिछले प्रयासों को बेहतर सफलता मिलेगी। राजनीतिक कद ऊंचा उठाने में कामयाबी मिलेगी। विदेश व निवेश के संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। नानी व दादी मां का स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य तंदुरुस्त व सुखद रहेगा। कोई खुशी का नया समाचार प्राप्त होगा। व्यक्तिगत मामलों में तनाव हो सकते हैं, किसी को कटु शब्द न कहें, यह सम्मान को खराब कर सकता है। 
 
 
webdunia

 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग केसरिया। 
 
आपका कार्य कौशल अधिकारियों को प्रभावित करेगा। आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी। सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के प्रबल योग रहेंगे। कारोबार को बढ़ाने में किसी भरोसेमंद व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने की कयावद तेज होगी। पितृ पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। जीवनसाथी से कुछ बातों में तनाव हो सकते हैं, अनावश्यक गुस्से से बचें। कोई लंबी व सुखद धार्मिक यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें। 
 
 
webdunia

 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
कारोबार को बढ़ाने में नई प्रगति होगी। व्यापारिक कौशल बढ़ाने में थोड़ा वक्त और लग सकता है किंतु सफलता निश्चित है। धनलाभ के उपयुक्त अवसर रहेंगे। वाहन व भवन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। माता-पिता व बंधु पक्ष को आपके कार्य व व्यवहार प्रिय लगेंगे। यह समय सेहत को संवारने व संतुलित आहारों के सेवन पर ध्यान देने का है। कोई लंबी व लाभकारी यात्रा हो सकती है। 
 
 
webdunia

 

कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
संतान पक्ष के वैवाहिक जीवन में प्रवेश की मधुर शहनाइयां बज उठेंगी। मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। अध्यापन, तकनीक व कला क्षेत्रों की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु नए मानदंडों के अमल पर विचार हो सकता है। पूंजी निवेश के मामलों में लाभ होगा किंतु सावधानी बरतनी अनिवार्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक तनाव की स्थिति न बनने दे, यह कार्यक्षमताओं पर विपरीत असर डाल सकती है। दूसरे पक्ष को भी बात कहने का मौका दें।
 
 
webdunia

 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग हरा।
 
आर्थिक स्थिति को उन्नत बनाने में कामयाब रहेंगे। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ लगेगी। अंतरदेशीय व्यापार में कानून के संशोधित नियमों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहेगा किंतु कोई निकट व्यक्ति आपकी संयमित दिनचर्या की मजबूती को भेदने की कोशिश करेगा। निजी रिश्तों में रोचक वार्ता से मन प्रसन्न होगा। गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
 
webdunia

 

वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
आपकी कार्यशैली व कुशल नेतृत्व की क्षमताएं राजनीतिक व सामाजिक पहलुओं को उच्च उठाने में कारगर साबित होंगी। सेहत के सितारे बुलंदियों के संकेत दे रहे हैं, बशर्ते उचित खान-पान के साथ प्रसन्न रहें, व्यर्थ की चिंताओं में न पड़ें। निवेश व लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम-प्रकरणों में मधुरता रहेगी। कोई लंबी व लाभकारी यात्रा हो सकती है। नए दौर में आए बदलाव की बयार से कुछ नया करने का जज्बा रहेगा।
 
 
webdunia

 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
पिछले दिनों से शिथिल होती औद्योगिक इकाइयों में जान फूंकने की क्षमता रहेगी। बदलते जमाने की रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय स्थिति समृद्धि के संकेत देगी। धन संचय का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। विदेश से संबंधित कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सप्ताहांत में निजी रिश्तों में खटपट की आशंका है, अनावश्यक गुस्से से बचें। यह सेहत व संबंधों को खराब कर सकता है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 

मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
कार्यक्षेत्र में सफलता का मुकाम हासिल होगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के सितारे बुलंद रहेंगे। रोग-प्रतिरोधक क्षमताएं उच्च होंगी। निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों के सहयोग से धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। जायदाद के संदर्भों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी दावेदारी को कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाए रखें। पक्षियों को दाना दाना डालें।
 
 
webdunia

 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
वित्त, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उन्नति के बंद रास्ते खुलेंगे। लेखन के संदर्भों में अपनी कृति का दूसरा संस्करण पेश कर प्रसन्नता का एहसास करेंगे। आय के साधनों को विकसित करने में मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। जीवनसंगिनी की सेहत उन्नत रहेगी। रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने थोड़ा वक्त और लग सकता है। मकान व दुकान में अतिक्रमण के विवाद गहराने की आशंका रहेगी, एकाएक उलझने से बचें, धैर्य व साहस से काम लें।
 
 
webdunia

 

मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
संबंधित सेवा क्षेत्रों की मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों के साथ आपसी विश्वास कायम होगा। वाहन व जायदाद के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। प्रतियोगी क्षेत्रों की सफलता हेतु मन से प्रयास करने होंगे, आत्मविश्वास की कमी से नाकामी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति व सेहत पक्ष मध्यम हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में मधुरता रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि