Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए

हमें फॉलो करें इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Rashifal
साप्ताहिक राशिफल : 10 फरवरी से 16 फरवरी 2020 तक 
 
मेष-
 
करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तय सीमा में काम पूरा करने में कामयाब होंगे। पढ़ाई के लिए समय अच्छा चल रहा है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
 
वृषभ-
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। काफी समय से चली आ रहीं समस्याओं को दूर कर चीजें अपने हाथ में करने में कामयाब होंगे। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोज
 
मिथुन-
 
किसी को आप काफी नापसंद करते हैं और यही कारण है कि आप उसके साथ सही तरीके से व्यवहार नहीं कर पाएंगे। परिवार में चल रहीं कुछ समस्याओं पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है, वरना घर का माहौल खराब हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
कर्क-
 
अगर आप चाहते हैं कि आपकी चारों उंगलियां घी में हों तो मेहनत करने की आवश्यकता है। यात्राओं पर ज्यादा जाना पड़ सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। कुछ लोग फिजूलखर्ची को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पीच
 
सिंह-
 
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी की दी गई सलाह बुरे वक्त में आपके काफी काम आएगी। इस हफ्ते किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के साथ समारोह में हिस्सा लेकर काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोज
 
कन्या-
 
अचानक से आया कोई बड़ा खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। आप रोजमर्रा के कामों से बोर हो गए हैं। अच्छा होगा कि कहीं छुट्टियों का प्लान बनाकर घूमने जाएं, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। एक-दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय करेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
तुला-
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करना थकानभरा हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। किसी को अपनी इमेज से प्रभावित करने में कामयाब होंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : चॉकलेट
 
वृश्चिक-
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। किसी समारोह में हिस्सा लेने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : टरक्वॉइश
 
धनु-
 
आने वाला सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आय बढ़ाने के नए मौके मिल सकता हैं। सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव लाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन
 
मकर-
 
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी स्पेशल के बारे में सोचकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहत को लेकर आप काफी सजग रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। काम की अधिकता के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाइट ग्रे
 
कुंभ-
 
करियर के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर तरक्की के मौके मिलेंगे। कई सारे नए क्लाइंटस मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय रहते खत्म करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
मीन-
 
धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा है। आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ रिलेशन मजबूत करने में कामयाब होंगे। करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। समय अच्छा रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Valentines day Love Horoscope : क्या होगा इस वेलेंटाइन डे पर जानिए अपना लव होरोस्‍कोप