Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Forecast : सप्ताह का भविष्यफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

हमें फॉलो करें Weekly Forecast : सप्ताह का भविष्यफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक भविष्यफल 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2020
 
मेष-
 
संयुक्त परिवार में रह रहे लोग सभी के साथ मधुर संबंध बनाने की कोशिश करें। विदेश में निवेश करने के लिए सुनहरा मौका है, लाभ होगा। कोई आपके दिल को चोट पहुंचा सकता है, ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचकर खुद को परेशान न करें। चीजें भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।
 
उपाय : लाल या सफेद रंग का रूमाल अपने पास रखें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लेमन

वृषभ-
 
किसी मीटिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। गुस्से पर काबू रखें, वरना सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप परिवार को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। परिवार को लेकर आज लिए गए आपके निर्णय भविष्य में आपको फायदा देंगे। वजन को लेकर सतर्क रहें, डाइट प्लान का पालन करें।
 
उपाय : रोजाना घी का दीपक जलाएं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी

मिथुन-
 
करियर में इस समय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पढ़ाई में मन- मुताबिक परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करें, लाभ जरूर मिलेगा। विवाहयोग्य लोगों के लिए समय अच्छा है, शादी के योग बन रहे हैं। माहौल बदल रहा है, साथ ही सबकी सोच भी। पुरानी सोच को बदलकर अपने से छोटे लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
 
उपाय : नॉनवेज खाना छोड़ दें, रोजाना सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गुलाबी भूरा

कर्क-
 
अच्छे संबंधों के चलते व्यापार में लाभ कमाने में सफल होंगे। करियर में अपने काम को लेकर सतर्क रहें, वरना समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और रिश्तेदारों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं, किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें।
 
उपाय : मां का आदर करें और उनकी सलाह मानें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लेमन

सिंह-
 
किसी के साथ भी वस्तुओं का आदान-प्रदान करना महंगा पड़ सकता है, सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। चीजों को बेहतर तरीके से करने के लिए दूसरों से सलाह जरूर लें। समय की नजाकत को समझते हुए शिकायतें करने से अच्छा है कि आप मदद के लिए धन्यवाद दें। पारिवारिक मसलों से भागना समस्या का हल नहीं है। बेहतर होगा कि आप स्थिति का डटकर सामना करें।
 
उपाय : कोई भी शुभ काम करने से पहले मीठे का सेवन करें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लैवेंडर

कन्या-
 
प्रॉपर्टी और धन से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी के व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन उतावलापन दिखाने से बचें। काम का दबाव बढ़ने के योग हैं, एक ही समय पर दो काम करने पड़ सकते हैं। आपकी चीजें बीच में छोड़ने की आदत के बाद भी पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।
 
उपाय : घी लगी रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरून

तुला-
 
पुरानी चीजों के कारण जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा, पुरानी चीजें भूलकर अपने वर्तमान पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप किसी की तरफ आकर्षित हैं और किसी का दिल जीतना चाहते हैं तो सही तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आप चीजों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं जिस कारण समस्याएं हो रही हैं। चिंताओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। सोच-समझकर निर्णय लें।
 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ब्लूइश ग्रीन

वृश्चिक-
 
अपने करीबियों को उनकी कद्र का अहसास समय-समय पर जरूर कराते रहें। आने वाले समय में हो सकता है कि आपको इनकी मदद की जरूरत पड़े। प्रोफेशन में अच्छा करना चाहते हैं तो लोगों से मिलना-जुलना सीखें, एक- दूसरे के साथ अपने आइडिया शेयर करें। प्रॉपर्टी में निवेश किया गया पैसा फंस सकता है इसीलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
 
उपाय : किसी को कभी कोई धोखा न दें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बैंगनी 

धनु-
 
शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। करियर में कुछ भी नया करने से पहले परिवार और दोस्तों की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में काम करते समय विवेक से काम लें, वरना नुकसान हो सकता है। हर बार दूसरों के बारे में ज्यादा न सोचें, परिस्थिति को खुद संभालने की कोशिश करें। रोमांस के लिए समय अच्छा है।
 
उपाय : गरीब और असहाय लोगों की मदद करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी भूरा

मकर-
 
अपनी संतुष्टि के लिए चीजें नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। रोमांस के लिए समय अच्छा है। साथी के साथ मिलकर कुछ नया प्लान कर सकते हैं, कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। समाज में उठने-बैठने से लोगों के बीच आपका दायरा बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में पैसों के लेन-देन को लेकर सतर्क रहें, वरना नुकसान हो सकता है।
 
उपाय : कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : मेजेंटा

कुंभ-
 
नौकरी में आपका मन नहीं लग रहा है। जीवन में स्थिरता लाने के लिए अपने विकल्प खोजें, तभी लाभ होगा। रोमांस के लिए समय थोड़ा कठिन है, आपका साथी आपके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा नहीं करेगा, लेकिन हिम्मत ना हारें, अपनी कोशिश करते रहें। प्रॉप्रर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। अचानक ही किसी विवाह या समारोह में जाने का न्योता मिल सकता है।
 
उपाय : सोना धारण करें, चांदी का कोई टुकड़ा अपने पास रखें।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गुलाबी भूरा

मीन-
 
करियर के क्षेत्र में त्याग की उम्मीद रखना रेत में सुई ढूंढने के समान है। बेहतर होगा कि आप दूसरे विकल्पों की तलाश करें। आपको अपने साथी के साथ प्यार है लेकिन समय की कमी के कारण रिश्तों में खटास न आने दें। टीचर की तरफ से शिकायत मिल सकती है, सतर्क रहें। स्किन से जुड़े रोगों या लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
 
उपाय : घर की स्त्रियों का सम्मान करें।
शुभ अंक : 11

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रविवार विशेष : इस दुर्लभ मंत्र से करें सूर्य देव की उपासना, मिलेगा धन-वैभव