Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

February Weekly Horoscope : 05 फरवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें February Weekly Horoscope : 05 फरवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

(साप्ताहिक राशिफल : 05 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
 
कार्यस्थल पर फोकस्ड रहें, क्षमता बढ़ानी होगी।
टाइम फ्रेम में काम पूरा करने की जरूरत है।
अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश सकते हैं।
बिजनेसपर्सन को धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
किसी काम का परिणाम मिलने में वक्त लगेगा।
फिटनेस के मामले में नए-नए प्रयोग आजमाएंगे।
स्पाउस के साथ संवाद जरूरी है, संबंध मजबूत रहेगा।
परिवार में छोटी-छोटी बातों पर बहस बढ़ सकती है।
पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझाना पड़ेगा।
परीक्षा परिणाम को लेकर निश्चिंत रहें।
आशावान रहते हुए अपने प्रयास जारी रखने है। 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ब्लू

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई)
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
छिपी हुए प्रतिभा बाहर लाने का मौका मिलेगा।
कोई गेस्ट घर आने वाले हैं, उत्साहित रहेंगे।
खर्च बढ़ने के बावजूद कोई परेशानी नहीं आएगी।
आमदनी में भी वृद्धि की प्रबल संभावना है।
पॉजिटिव रहें, सेहत संबंधी समस्या से दूर रहेंगे।
वैवाहिक जीवन में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
आपके एक्शन गलतफहमी पैदा कर सकते हैं।
काम से ब्रेक लेकर रिफ्रेश होने ट्रिप पर जा सकते हैं।
ट्रिप का मकसद पूरा होगा, तरोताजा महसूस करेंगे।
एंट्रेंस एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : गोल्डन

मिथुन
(21 मई- 21 जून)
 
इन दिनों मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी, खुश रहेंगे।
सकारात्मक और आशावान रहने का लाभ मिलेगा।
बिजनेस के क्षेत्र में कुछ बेहतर होने के संकेत हैं।
फैमिली गेट टुगेदर की संभावना है, करीबी बढ़ेगी।
प्रोजेक्ट सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।
पति-पत्नी एक दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करें।
आपसी संबंध मजबूत होंगे।
विदेश यात्रा पर जाने वाले पहले ही सब तैयारी कर लें।
कमर्शियल प्रॉपर्टी से अपेक्षित रिटर्न मिलने वाला है।
अकेडमिक क्षेत्र में आपके सपने पूरे होने की उम्मीद है।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : पिंक

कर्क 
(22 जून- 22 जुलाई)
 
कार्यक्षेत्र में अच्छा करना है तो स्किल पर काम करें।
घर के बड़ों का सम्मान करना सीखें, काम बनेगा।
बुजुर्गों की सलाह पर अमल करें, कलह से दूर रहेंगे।
खान पान की आदत और जीवनशैली में सुधार लाएंगे।
फिटनेस के स्तर पर पॉजिटिव बदलाव महसूस होगा।
मैरिड लाइफ में नवीनता लाने की जरूरत महसूस करेंगे।
खर्च के अनुकूल इनकम बढ़ाना आसान नहीं, धैर्य रखें।
पेशवर कारणों से यात्रा पर रहने वाले हैं, काम बनेगा।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले धैर्य बनाए रखें।
कठिन प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है।
घर के लिए योग्य किरायेदार मिल जाने की उम्मीद है।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : डार्क येलो

सिंह 
(23 जुलाई- 23 अगस्त) 
 
सप्ताह कई मामलों में सफल साबित होगा।
स्किल एडवांसमेंट की ट्रेनिंग ले सकते हैं।
करियर में तरक्की का रास्ता खुल जाएगा। 
मैंटल और फिजिकल लेवल पर फिट रहेंगे।
पति-पत्नी का एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।
बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
शॉर्ट ट्रिप पर जाना तरोताजा कर सकता है।
घर का लीज आसानी से रिन्यूअल हो जाएगा।
बड़ी प्रतियोगिता में सफलता मिलने वाली है।
नजरिया बदलेगा, भविष्य के प्रति पॉजिटिव रहेंगे।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : व्हाइट

कन्या 
(24 अगस्त- 23 सितंबर)
 
सफलता के रास्ते खुलने वाले हैं, आशावान रहें।
वरिष्ठों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बना कर रखें।
कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना बढ़ जाएगी।
रियल स्टेट के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा।
वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
घर में छोटी-मोटी नोंकझोंक की संभावना है।
संयम और समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे।
सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है।
मानसिक मजबूती मुश्किल आसान कर देगी।
ट्रिप प्लान करते समय बजट का ध्यान रखें।
रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ बेहतर कर पाएंगे।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : लाइट रेड

तुला
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
 
पॉजिटिव रहें और भविष्य पर ध्यान बनाए रखें।
परिवारिक एकजूटता आपका मोरल हाई रखेगी।
प्रेमी जोड़े विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में चुनोतियां आ सकती है, सामना करेंगे।
क्षमता साबित करने का मौका है, लाभ उठाएं।
प्रमोशन या इंक्रिमेट की संभावना बन रही है।
दिनचर्या के अनुरूप व्यायाम शुरू करने वाले हैं।
लाइफस्टाइल में सुधार लाने का प्रयास करेंगे।
साइड इनकम की जरूरत महसूस हो सकती है।
प्रॉपर्टी में निवेश करना अनुकूल लग रहा है।
मनपसंद यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल जाएगा।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : ब्राउन

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
 
अनअपेक्षित रूप से अच्छे बदलाव आएंगे।
जीवन के सुखद दौर का आनंद ले सकते हैं।
नए स्किल सिखेंगे, प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे।
विदेशी उद्यम से मुनाफा बढ़ने वाला है।
परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा।
पार्टनर के संग रोमांटिक ट्रिप पर जाएंगे।
सेहत के संकेतों पर नजर रखें, सुरक्षित रहेंगे।
प्रॉपर्टी डील में अपेक्षित लाभ कठिन लग रहा है।
परीक्षा परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने वाला है।
मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा प्लान करें।
लकी नंबर : 17 
लकी कलर : लाइट ग्रे

धनु 
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
 
इस सप्ताह आपके अधिकांश काम सफल रहेंगे।
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका रूतबा बढ़ने वाला है।
सिनियर्स और सबआर्डिनेट के साथ तालमेल रखें।
फैमिली लाइफ उत्साह और रोमांच से पूर्ण रहेग़ी।
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
सट्टेबाजी से अच्छा लाभ होने की संभावना है।
तनाव या दर्द से उबरने के लिए थेरेपी ले सकते हैं।
मेडिटेशन की तरफ आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
रियल स्टेट की डील पर नजर रखें, सही मौका है।
प्रॉपर्टी मार्केट में स्थिति अनुकूल है, मुनाफा बढ़ेगा।
स्टूडेंट अपना ग्रेड सुधार सकते हैं, प्रयास जारी रखें।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : पर्पल

मकर
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
 
इस सप्ताह कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।
फैमिली बिजनेस को नए रास्ते पर ले जा सकते हैं।
व्यायाम के साथ ही अपने डाइट पर भी ध्यान देंगे।
स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेना शुरू कर सकते हैं।
बहुत जल्द ही इसका असर महसूस होने लगेगा।
कार्यक्षेत्र में मैनेजमेंट को इंप्रेस करने की जरूरत है।
काम में फोकस्ड रहें,  और बेहतर परिणाम देने होंगे।
ट्रैवलिंग के शौकिन लोग नए जगह एक्सप्लोर करेंगे।
नई गाड़ी या मकान लिए जाने की संभावना है।
प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अच्छा भविष्य नजर आ रहा है।
स्टूडेंट्स को किसी के मार्गदर्शन की जरूरत होगी।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : पीच

कुंभ
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
 
अच्छे खुशहाल जीवन की अपेक्षा रख सकते हैं।
कार्यक्षेत्र की चुनौती को संयम के साथ संभालें।
वरिष्ठों को प्रभावित करने का मौका है, आगे बढ़ें।
फैमिली या फ्रेंड के साथ जश्न मनाने वाले हैं।
बिज़नेस के क्षेत्र में मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है।
शादीयोग्य लोगों को मनपसंद साथी मिल जाएगा।
काम से फुर्सत लेकर थोड़ा सेहत पर भी ध्यान दें।
वर्कलोड हेल्थ पर भारी पड़ सकता है, आराम करें।
संपत्ति संबंधी विवाद का उचित हल मिल जाएगा।
शैक्षणिक क्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
लकी नंबर : 18
लकी कलर : ऑरेंज

मीन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
 
आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है।
प्रोफेशनल असाइनमेंट समय पर जमा कर देंगे।
इनकम बढ़ाने की जरूरत है, रास्ते मिल जाएंगे।
मैरिज प्रपोजल मिलने वाला है, बात बन जाएगी।
काम का दबाव आपको बीमार कर सकता है।
फिटनेस का ध्यान रखें, कसरत करें।
वेकेशन पर दूर जाना आपको थका सकता है।
प्रॉपर्टी विवाद में कानूनी मदद लेनी पड़ सकती है।
फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना पूरा होगा।
सकारात्मक नजरिया आपका विश्वास बनाए रखेगा।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : लाइट ग्रे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: रविवार 04 फरवरी 2024, राशिनुसार आजमाएं आज यह शुभ उपाय, पढ़ें अपनी राशि