Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 से 7 अक्टूबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 1 से 7 अक्टूबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोग रियल मार्केट के आगे कमजोर साबित हो सकते हैं। एक रोमांटिक शाम परिवार के लोगों के बीच के बंधन को मजबूत बनाने वाली साबित होगी। ऑफिस का तनाव घर के माहौल को भी बिगाड़ सकता है। पेशेवर स्तर पर रुका हुआ काम पूरा करने में पूरा दिन गुजरने वाला है। विदेश यात्रा पर जाने वाले बहुत रोमांचित रहने वाले हैं। प्रेमी युगल कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
घर के लोगों का मतभेद पूरा माहौल तनावपूर्ण कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आप अपने शुभचिंतकों का ध्यान आकृष्ट करने में सफल रहने वाले हैं। किसी से मिलने के बाद बीते हुए रोमांटिक लम्हों की याद ताजा होने की संभावना है। आपको अपनी अच्छी छवि बरकरार रखने के लिए बहुत कुछ करना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आप में से कुछ लोग रोमांटिक मोर्चे पर यादगार दिन बिता सकते हैं। अच्छी नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए आज का दिन उत्साहित करने वाला साबित होगा। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या दूर होने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आपकी मेहनत सफल रहने की उम्मीद है। अपनी भावना के बदले जीवनसाथी के सम्मान को महत्व देंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
परिवार में व्याप्त गलतफहमी को दूर कर शांति बनाए रखने के लिए प्रयास कर सकते हैं। कोई आपका फायदा उठाने के लिए आपकी भावना के साथ खिलवाड़ कर सकता है। धोखा खाने की आशंका है, सावधान रहें। बेवजह के मुद्दों को लेकर आपका मूड बिगड़ने की आशंका है। कुछ नया अधिग्रहण करने के चक्कर में महत्वपूर्ण काम पीछे छूटने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : इंडिगो
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
रोमांटिक विचार पूरे दिन आपके दिमाग पर छाए रहने वाले हैं लेकिन प्रेमी से मिलने का वक्त निकालने में असमर्थ रहेंगे। आप में से कुछ लोग किसी करीबी के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपका सामाजिक मान बढ़ने की संभावना है। पेशेवर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उठाया गया कदम कारगर साबित होगा। वित्तीय स्तर पर स्थिरता आने से आप राहत का अनुभव कर सकते हैं। सेहत को लेकर सजगता बढ़ने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नारंगी
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
किसी गलत संगत का असर आपके भविष्य पर पड़े, इससे पहले वहां से दूरी बना लेना सही रहेगा। प्रेमी के साथ सुखद शाम बिताने के लिए कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस से अवकाश लेने में कोई रुकावट आने की संभावना नहीं है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद है। आर्थिक मजबूती के लिए थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
घरेलू स्तर पर सुकूनभरे दिन की अपेक्षा रख सकते हैं। वर्तमान में आप जिस किसी भी काम में लगे हैं, उसमें एकाग्रता की कमी महसूस किए जाने की संभावना है। परिवार का कोई सदस्य आपके हठी स्वभाव पर अंकुश लगाने का प्रयत्न कर सकता है। पेशेवर स्तर पर किसी परेशानी की वजह से अपेक्षित परिणाम आने की संभावना नहीं है। कोई पुश्तैनी संपत्ति आपके नाम की जा सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
पेशेवर स्तर पर काफी व्यस्त काम करने वाले लोगों को परिवार का सहयोग मिलते रहने की संभावना है। कोई मुद्दा किसी करीबी के साथ टकराहट का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर स्थिति आपके मन मुताबिक रहने की संभावना नहीं है। आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार को आपकी जरूरत पड़ सकती है। वित्तीय मजबूती पाने का रास्ता मिलने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
जिस काम को लेकर आप आतंकित रहते थे, उसका डर अब खत्म हो जाने की संभावना है लेकिन असावधानी करना घातक हो सकता है। पेशेवर स्तर पर आपके द्वारा उठाया गए कदम सबके लिए सराहनीय होगा। कार्यस्थल पर कोई कोई मुश्किल समस्या आसानी से सुलझा सकते हैं। किसी सपने को पूरा करने के लिए पैसे की चिंता होने की संभावना नहीं है। बचपन के दोस्त से मिलकर पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
वित्तीय स्तर पर मिलने वाले किसी मौके को हाथ से जाने नहीं दे सकते, अच्छा रिटर्न आने की संभावना है। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग घरेलू स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पेशेवर तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने का समय है। माता-पिता की जानकारी के बिना प्रेम संबंध बनाना जोखिमभरा हो सकता है, सतर्क रहें। फिट रहने के लिए जरूरी बातों पर ध्यान दे सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
प्रेमी के संदिग्ध रवैये पर नजर रख सकते हैं लेकिन समझदारी से दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। अतीत की यादों में खोये रहने की संभावना है। किसी खास पर्यटक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक परेशानी से मुक्त होने के लिए योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं। पढ़ाई के स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मरुन
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पारिवारिक मामले में आपकी अच्छी प्लानिंग से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। किसी प्रतियोगी स्थिति में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। कानूनी दांव-पेंच में फंसे लोगों को सकारात्मक समाधान मिलने की उम्मीद है। किसी कंपनी का फ्रेंचाइजी लेना सही दिशा में उठाया गया कदम साबित होगा। नवविवाहित जोड़े सामंजस्य और आपसी समझ बढ़ाकर रिश्ते की मधुरता का आनंद ले सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देवी अम्बिका माता को इसलिए कहा जाता है दुर्गा