Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 से 16 सितंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 10 से 16 सितंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
कॉमन पसंद और समान विचारधारा होने के कारण आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में किसी सहपाठी के काम में मदद करने के कारण आपकी अच्छी छवि बन जाने की संभावना है। किसी निवेश को लेकर आपका विचार बदल जाने के संकेत हैं। घर के माहौल को सुकूनदायक बनाने में जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
नौकरी में लगे लोग जल्द ही अच्छी तरक्की की उम्मीद रख सकते हैं। ऑफिस की पॉलिटिक्स के चक्कर में आपका अच्छा काम भी नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन आप इससे बचने के लिए कोई प्रयास कर सकते हैं। आपके विचारों को परिवार का साथ मिलते रहने की अपेक्षा है। शादीयोग्य लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पेशेवर स्तर पर आप उम्मीद से भी बेहतर हासिल कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर रोमांचक समय की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी के साथ बड़प्पन दिखाकर आप प्रतिष्ठा में वृद्धि के हकदार हो सकते हैं। शैक्षणिक स्तर पर आप अपनी मेहनत से असंभव को भी संभव साबित करने में सफल हो सकते हैं। किसी के साथ रोमांस की शुरुआत होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पेशेवर स्तर पर सावधान रहें, क्योंकि किसी गलत काम में फंस सकते हैं। पढ़ाई के मामले में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी जिसकी वजह से आपको अपना सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। सामाजिक मामले में किसी की मदद से आपके कंधे का भार हल्का हो सकता है। किसी समारोह में शामिल होना काफी रोमांचक अनुभव साबित होने की संभावना है। रोमांटिक स्तर पर आपके जीवन में बहार छाए रहने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
नौकरी में रुका हुआ पैसा एकसाथ मिल जाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप अपने किसी बड़े सपने को पूरा कर सकते हैं। आप सामाजिक स्तर पर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ संबंध को एक नया मौका देने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर उठाया गया कदम सराहनीय साबित होगा। हल्का-फुल्का व्यायाम भी आपके स्वास्थ्य पर बड़ा असर दिखा सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
बिजनेस टूर पर गए लोगों की वापसी कुछ अच्छे समाचार के साथ होने की उम्मीद है। नए व्यापारियों को बाजार में पैर जमाने में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना को शुरू करने के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं दिख रहा। घरेलू स्तर पर शांति का अभाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
मौसम की चपेट में आकर बीमार पड़ने की आशंका है इसलिए अपना ध्यान रखें। पेशेवर स्तर पर किसी प्रतिद्वंद्वी को मात दे सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति में किसी भी वित्तीय मामले में कदम उठाने से पहले भली प्रकार जांच लें। पढ़ाई के मामले में उत्साह बनाए रखने से लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। प्रॉपर्टी के किसी मामले में सोच-समझकर फैसला लें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हरा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
घर से बिजनेस करने वाले लोगों कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। करियर को लेकर तनाव में रहने की संभावना है। पढ़ाई के मामले में दिया गया असाइनमेंट नहीं करने के लिए जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आमदनी का प्रवाह बना रहेगा। प्रेमी के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य बने रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बैंगनी
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर आप लगातार आमदनी में वृद्धि होने वाले दौर से गुजर रहे हैं जिससे भविष्य की संभावनाएं भी उज्ज्वल दिखाइ दे रही हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को चुनौतीपूर्ण स्थिति से दो-चार होने के संकेत हैं। कहीं से आने वाला पैसा समय पर नहीं मिलने के कारण मानसिक परेशानी होने की संभावना है। फिटनेस के प्रति सजग रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
पॉजिटिविटी बनाए रखना वर्तमान समय की मांग है। पेशेवर स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल ढलने की संभावना है। घरेलू मामले में उत्पन्न हुई किसी मुश्किल समस्या को आसानी से सुलझा लिए जाने की उम्मीद है। अध्यात्म की राह पर चलकर आपको शांति और सुकून का अनुभव होगा, इस ओर कदम बढ़ाए जाने के संकेत हैं। रोमांटिक स्तर पर कोई सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
प्रेमी के साथ एक यादगार दिन बिताए जाने की संभावना है। पढ़ाई के मामले में अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए आपको और बेहतर प्रयास की आवश्यकता महसूस हो सकती है। फिलहाल नौकरी बदलना आपके हित में नहीं नजर आ रहा है, थोड़ा धैर्य रखने का प्रयास कर सकते हैं। कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी आमदनी होने की संभावना है। रोमांचक यात्रा का मजा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
दोस्तों के साथ घूमने जाना बहुत रोमांचक साबित होने वाला है। सामाजिक स्तर पर अच्छा संबंध स्थापित करने के लिए किसी गलतफहमी को दूर करना आवश्यक है। जो लोग मकान या वाहन खरीदने जा रहे हैं, उन्हें लोन लेने में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का बिगड़ा हुआ मूड झगड़े की संभावना पैदा कर रहा है, सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह हैं श्री गणेश स्थापना के मंगलमयी मुहूर्त, जानिए कब बचें चंद्रमा से