Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (11 से 18 जनवरी 2015)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (11 से 18 जनवरी 2015)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम।


 

 
स्वजनों के सहयोग से शुभ व मांगलिक कार्यों को अंजाम देंगे। विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाइयां हो सकती हैं। सेहत के सितारे बुलंदियों के संकेत दे रहे हैं, बशर्ते कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाए रखें। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी सज्जनता का नाजायज फायदा उठा सकता है, सावधानी बनाए रखें। 
 
कन्या की शादी में कपड़ों का दान करें। 
 
 
 
webdunia


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। यदि लेन-देन के विवाद हैं तो उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। उत्पादों की उच्च गुणवत्ता से बाजार में नाम व पहचान बढ़ेगी। विरोधी पक्ष कार्य में ढिलाई का आरोप लगा सकते हैं। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें। 
 
गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं। 

 
webdunia


 
मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल।
 
मनोबल उच्च रहेगा। भवन व वाहन खरीदने की लालसा पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों के मतभेदों का अंत होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ जटिलताएं हो सकती हैं। किसी यात्रा से पहले उसकी पूर्ण योजना बना लें।
 
गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
 
webdunia


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
स्वास्थ्य मामले सुखद रहेंगे। यदि कोई पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी किंतु अपने अंदर छिपी हुई आत्मशक्ति को जागृत करें। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। मित्र के साथ रोचक वार्ता होगी। कारोबार बढ़ाने में पेशेवराना अंदाज की उपेक्षा न करें।
 
किसी मजदूर को सात किस्म की दालें दान दें।
 
 
webdunia


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग मैरून।
 
आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। औद्योगिक विकास के ताने-बाने बुनने में कामयाब रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। आपकी गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण की तारीफ होगी। किसी जरूरतमंद की मदद हेतु हाथ बढ़ाएंगे। कोई नन्हा मेहमान खुशियों को बढ़ाएगा। 
 
सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें। 
 
 
webdunia


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
संतान पक्ष खुशियों को बढ़ाएगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। फिल्म, पत्रकारिता व खेल संदर्भों की सफलता से जुनून रहेगा किंतु वाहन व भवन बनाने में कुछ वक्त और लग सकता है। निवेश व विदेश संदर्भों में फेरबदल की संभावना है। भाई-बहन व माता-पिता का सम्मान करें। छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचें।
 
गाय को हरा चारा व भीगा बाजरा खिलाएं।
 
 
webdunia


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
संबंधित कार्यक्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। कोई इच्छित वस्तु प्राप्त होगी। नए प्रचलन के वस्त्राभूषण खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। जीवनसाथी के सहयोग से शुभ व मांगलिक कार्यों को अंजाम देंगे। विदेश संदर्भों की प्रगति में कशमकश करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य खिला रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन व क्रोध से बचें।
 
सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें। 
 
 
webdunia


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू।
 
पर्यटन, दूरसंचार, वित्त, कला, कानून के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति होगी। स्नेही मित्र व सज्जन पुरुष की मुलाकात से प्रसन्नता रहेगी। आपका कार्य-कौशल सराहनीय रहेगा। संपन्नता के बंद दरवाजे क्रमशः खुलेंगे। निजी संबंधों में मधुरता कायम रहे इसलिए तीखी प्रतिक्रिया से बचें। कीमती सामान गुम होने की आशंका है, सावधानी रखें। 
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 
webdunia

 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
पारिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह रहेगा। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनीतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे। 
 
गरीबों को अन्न का दान करें। 
 
 
webdunia


 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
कारोबार बढ़ाने की युक्ति सफल रहेगी। व्यवसाय व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों की परेशानियां कम होंगी। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। लेन-देन व निवेश के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें, यह सबंधों को प्रभावित कर सकती है।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 
webdunia


 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
साहित्य, कला व चिकित्सीय विज्ञान की योग्यताओं में इजाफा होगा। कारोबार में उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ किसी प्रस्तावित मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। पूंजी निवेश व विदेश मामलों की उन्नति में थोड़ा वक्त लग सकता है।
 
धर्मस्थलों में देशी घी का दान दें।
 
 
webdunia


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
प्रतियोगी क्षेत्रों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपेक्षित सफलता का कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा किंतु लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने में थोड़ा वक्त लगेगा। लंबित मामलों की बैठक में कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। प्रतिपक्षी साख खराब करने की चाल चल सकते हैं, सावधानी बनाए रखें।
 
गाय को बाजरा और चारा खिलाएं। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi