Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope : क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे, जानिए

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope : क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे, जानिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2021
 
मेष
 
प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी टास्क को पूरा करने के लिए विकल्प तलाशना जरूरी होगा। मार्केटिंग के लोगों को काम में थोड़ी अड़चन हो सकती है अतत: सब ठीक रहेगा। इस सप्ताह आप किसी ऐसे मामले को सुलझा सकते हैं, जो लंबे समय से परेशानी का कारण बना था। लव लाइफ में आई नीरसता को दूर करने का प्रयास रहेगा। किसी के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है। रोमांचक यात्रा के लिए तैयार रहिए।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला

वृषभ
 
परिवार के किसी सदस्य का रहस्यमयी स्वभाव आपको नाटक करने पर मजबूर कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोगों से मिलते-जुलते रहना जरूरी होगा नहीं, तो साइडलाइन किए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र का कोई काम आपको उलझा सकता है। उचित होगा कि उसे अपने प्रयास से ही हल करें। किसी मामले में स्पष्टता और सतर्कता रखकर आप समस्या से बच सकते हैं। किसी से उधार वापस मिलने की उम्मीद नहीं है, सतर्क रहें। जंकफूड के प्रति प्रेम आपके ऊपर भारी पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम

मिथुन
 
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। किसी व्यक्ति के प्रेमजाल में फंसने से बचने के लिए थोड़ा डिप्लोमेटिक बनना पड़ सकता है। आप फिट और जोश से भरे नजर आएंगे। शैक्षणिक स्तर पर आप अपनी खोई हुइ जगह वापस पा सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आमदनी अच्छी शुरू होने वाली है। किसी बड़े उद्देश्य के लिए पैसे बचाने पर जोर रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लैवेंडर

कर्क
 
कोई आपके लिए अगाध प्रेम रखता है। उसकी ओर आकर्षित होने की संभावना है। सेहत को लेकर उत्साहित रहेंगे। जिन लोगों ने हाल में ही करियर बनाया है, उससे सलाह ले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रोफेशनल स्तर पर बहुत अच्छी स्थिति रहने की संभावना है। किसी का करियर सेट करने का प्रयास सफल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मजबूत छवि बनने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी

सिंह
 
इस सप्ताह आप पिकनिक या कोई पुराना स्मारक दखने का प्लान बना सकते हैं। किसी के प्यार में पड़ने के संकेत हैं। इस तरफ पहला कदम बढ़ाने के लिए तैयार रहें। सेहत और आर्थिक दोनों स्तर पर निश्चिंतता रहेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर मिलने वाले विकल्प आपको थोड़ा भ्रमित कर सकते हैं, धैर्य से फैसला लें। आपके विचार को परिवार का साथ मिल सकता है। आज आपको दोस्तों या भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त गुजारने का अवसर मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

कन्या
 
आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद है। सही करियर का निर्णय नहीं कर पाने की वजह से मानसिक अशांति रहेगी। बचपन का कोई दोस्त आपसे मिलने आकर सरप्राइज कर सकता है। किसी पर्यटक स्थल पर जाने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। घर या फ्लैट आपके नाम किए जाने की संभावना है। जंकफूड से दूरी बनाकर हेल्दी डाइट अपनाना वर्तमान स्थिति में आपके लिए आवश्यक है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाइट ग्रे

तुला
 
प्रोफेशनल स्तर पर किसी विकल्प को लेकर उथल-पुथल रहेगी, लेकिन आप सही निर्णय लेने में सफल साबित होंगे। बैंक-बैलेंस पर विचार करके ही भारी खर्च की तरफ बढ़ना सही रहेगा। नि:स्वार्थ भाव से किसी की सेवा करना आपको आत्मसंतुष्टि देने वाला है। प्रेम-प्रसंग के मामले में जल्दबाजी दिखा सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में होने वालीं कुछ घटनाओं से पूर्वाग्रह और धैर्य से निपटने की जरूरत होगी। आपको अलग-अलग स्तर पर कई ताकतों का सामना करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन

वृश्चिक
 
प्रोफेशनल स्तर पर आपको अपनी क्षमता साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। बजट पर भारी पड़ने वाली खरीददारी से बचें। घर से बाहर सुखद समय बिताए जाने की संभावना है। जो लोग नए घर की तलाश में लगे हैं, उनके लिए लकी समय आने वाला है। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी से परेशानी रह सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच

धनु
 
आप में से कुछ लोग धार्मिक समारोह में शामिल होने वाले हैं। लवर के साथ वक्त बिताने का अवसर मिल सकता है। मेडिकल और लीगल क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके फैसले को सीनियर्स की सहमति मिल सकती है इसलिए सोच-समझकर सलाह दें। परिवार के किसी परेशान बुजुर्ग का मूड हल्का रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद

मकर
 
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, आप इसे संभालने में सक्षम रहेंगे। जल्द पैसा बनाने वाली किसी स्कीम पर नजर रहेगी। दिखावे के प्रेम-संबंध में अनावश्यक जोखिम से बचना समझदारी होगी। सेहत संतोषजनक रहेगी। किसी प्रतिद्वंद्वी से जीतना तभी संभव होगा, जब आप अपनी चाल समझदारी से चलेंगे। प्रोफेशनल और निजी काम में तालमेल बिठाना कठिन होगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

कुंभ
 
निजी जीवन में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के कारण आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। सेहत और फिटनेस के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशनल स्तर पर हुआ बदलाव आपके अनुकूल साबित होगा। पढ़ाई के मामले में आप लकी रहेंगे। कुछ ऐसा होने वाला है जिसका बेसब्री से इंतजार था।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इंडिगो

मीन
 
फिजूलखर्ची रोककर कुछ बचा पाने में सफल रहेंगे। फैमिली बढ़ाने की इच्छा रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। आपका मूड स्विंग परिवार के अन्य लोगों को परेशान करे, इससे पहले संभाल लें। बिना अच्छी प्लानिंग के यात्रा पर जाना सही नहीं होगा। आप में से कुछ लोग ऑफिसियल टूर पर जाने वाले हैं। कार्यकुशलता की वजह से सारे पेंडिंग काम पूरा कर पाना संभव होगा। पढ़ाई में मिली सफलता की वजह से आपकी सराहना हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat अप्रैल 2021 : नए सप्ताह के 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, यहां पढ़ें