Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope 2021 : इस सप्ताह किस राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, पढ़ें अपना भविष्यफल

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope 2021 : इस सप्ताह किस राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, पढ़ें अपना भविष्यफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2021

मेष-
 
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। अपने साथी के साथ को पहले से अधिक करीब महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर इस हफ्ते आप बचत करने के मूड में रहेंगे। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह गृहिणियां घर को व्यवस्थित करने की सोच सकती हैं। इस हफ्ते थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई व्यक्ति लक्ष्य प्राप्त करने में आपके लिए बाधा खड़ी कर सकता है इसलिए थोड़ा समझदार रहें। इस सप्ताह जान-पहचान के लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर नेटवर्किंग करने में मददगार साबित होंगे।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

वृषभ-
 
करियर पर ध्यान देने का समय है। कुछ परिस्थितियों के चलते कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयासों में देरी होने की संभावना है। बाद में आने वालीं परेशानियों से बचने के लिए किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेने से पहले शुरुआत से ही सोच लें। घर पर काम करते समय प्राथमिकता के हिसाब से काम करें ताकि कोई महत्वपूर्ण काम न छूट जाए। घर पर बदलाव करने की आपकी इच्छा से दूसरे असहमत हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। अपने साथी से मिलने की इच्छा के चलते बेचैन रह सकते हैं।
 
उपाय : गुरुवार के दिन मंदिर में पीले लड्डू का प्रसाद बांटें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

मिथुन-
 
कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके सीनियर्स प्रभावित होंगे। किसी बीमारी में वैकल्पिक मेडिसिन लेना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में आपके द्वारा किए गए प्रयास फायदेमंद साबित होंगे और आपको लक्ष्य प्राप्त करने के करीब पहुंचाएंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी नए कार्य में शिफ्ट होने की संभावना दिखाई दे रही है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी अनुकूल परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो ये आपके लिए खुशी का समय है। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
 
उपाय : काले रंग का कंबल दान करें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी

कर्क-
 
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलने की संभावना है। इस हफ्ते आप सेहत को लेकर काफी जागरूक होंगे और सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी, क्योंकि आप सोझ-समझकर खर्च करेंगे और आपका ध्यान ज्यादा बचत करने पर होगा। इस हफ्ते आपका साथी आपको प्यार और स्नेह देगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आप में से कुछ लोगों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। यह सप्ताह आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित होगा, जहां आखिरकार आप अपना रास्ता बनाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर मिली किसी सफलता से खुद पर गर्व महसूस होगा।
 
उपाय : चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा

सिंह-
 
शेयर मार्केट से जुड़े लोग सोच-समझकर पैसा लगाएं, क्योंकि इस सप्ताह धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलना थोड़ा मुश्किल होगा। यात्रा पर जाते समय किसी ऐसे व्यक्ति को दूर रखने की कोशिश करेंगे जिसे आप नापसंद करते हैं। सेहत को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी के लिए बोलने की आवश्यकता होगी इसलिए इस स्थिति से भागें नहीं। कार्यक्षेत्र पर जिस चीज की आप उम्मीद कर रहे हैं, उसके बहुत जल्द होने की संभावना है। पढ़ाई को लेकर समय अच्छा चल रहा है। अच्छे प्रदर्शन के चलते सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
 
उपाय : प्रतिदिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन

कन्या-
 
कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता के चलते आपका काफी समय लग सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है। पढ़ाई को लेकर एक निर्धारित दिशा अपनाना आपके लिए सही कदम साबित होगा। इस सप्ताह आपके साथी के साथ आपकी रिलेशनशिप में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। जोश या मजाक में बोली गई किसी चीज का आपके करीबी या दोस्त बुरा मान सकते हैं इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। करियर को लेकर समय कठिन रहेगा। किसी सीनियर की अनिश्चितता के चलते इस सप्ताह आप असमंजस में रह सकते हैं।
 
उपाय : गाय और कुत्ते के लिए रोटी जरूर निकालें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

तुला-
 
इस सप्ताह आप परिवार और अपने करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। वित्तीय संबंधित मामलों में कोई आपकी मदद करेगा। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने खाने की आदतों में सुधार करना आपके हित रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने स्वभाव से आसपास के लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले को लेकर नाराज हो सकते हैं। पढ़ाई में आया परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत करें।
 
उपाय : काले और नीले वस्त्रों का प्रयोग न करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन

वृश्चिक-
 
आप में से कुछ लोग इस सप्ताह काम के बीच से ब्रेक लेने के लिए बेचैन हो सकते हैं और कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर के नवीनीकरण के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए इस सप्ताह अपने साथी को स्पेस देना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी चीज में सफलता पाने के लिए आपको आगे आकर चीजों को संभालने की जरूरत होगी। वजन कम करने की आपकी कोशिश के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी अच्छे काम के लिए खर्च किए गए पैसे के अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है।
 
उपाय : मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा पढ़ें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज

धनु-
 
अगर आप किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए आश्वस्त नहीं हैं तो कार्यक्षेत्र पर किसी भी काम को आगे बढ़कर हाथ में न लें। प्रेम संबंधों में एकसरता के चलते बोरियत का अनुभव कर सकते हैं इसलिए प्रेम संबंधों पर ध्यान दें और अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें। मौसम के कारण किसी यात्रा पर जाने का मजा किरकिरा हो सकता है। किसी निजी समस्या को तुरंत सुलझाने की जरूरत है इसलिए जल्दबाजी करने से बचें। सेहत से जुड़ी किसी समस्या में घरेलू उपचार अपनाना लाभदायक साबित होगा। पढ़ाई को लेकर किसी प्रतियोगी स्थिति में अपनी बुद्धिमानी का इस्तेमाल करें और मेहनत करते रहें।
 
उपाय : माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का लाल

मकर-
 
परिवार में किसी की सफलता पर गर्व महसूस होगा। करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर सक्रिय रहकर आप चीजों को सुचारू रूप से चलाने में सफल होंगे। इस हफ्ते आप सेहत के प्रति जागरूक हो सकते हैं और नियमित व्यायाम करने की सोच सकते हैं। कोई छोटी शुरुआत बड़े फायदे में बदल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। कोई आपकी तरफ आकर्षित होकर आपको सकारात्मक संकेत दे सकता है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर जाकर नए-नए स्थान घूमने का मौका मिल सकता है।
 
उपाय : गरीबों को भोजन कराएं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : डार्क ग्रे

कुंभ-
 
प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। इस सप्ताह आपके साथी को स्पेस की जरूरत होगी इसलिए उसकी इस बात का सम्मान करें और उसे थोड़ा स्पेस दें। सेहत से जुड़ी कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। खानपान पर किया गया नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आपके लिए हितकर होगा। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की जरूरत है, वरना आपके जिद्दी स्वभाव के चलते समस्या हो सकती है। इस सप्ताह अपने प्रति किसी की केयर देखकर आपका मूड अच्छा रहेगा। एक सामाजिक समारोह में शामिल होने के लिए किसी व्यक्ति पर तारीख में बदलाव करने का दबाव बना सकते हैं।
 
उपाय : मजदूरों का सम्मान करें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन

मीन-
 
प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। इस सप्ताह आपके साथी को स्पेस की जरूरत होगी इसलिए उसकी इस बात का सम्मान करें और उसे थोड़ा स्पेस दें। सेहत से जुड़ी कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। खानपान पर किया गया नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आपके लिए हितकर होगा। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की जरूरत है, वरना आपके जिद्दी स्वभाव के चलते समस्या हो सकती है। इस हफ्ते किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जहां आपको खुलकर आनंद उठाने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। प्रोफेशनली और पर्सनली यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने के चलते हर काम में सफलता मिलेगी।
 
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक : 17

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Phulera Dooj 2021 : फुलेरा दूज का क्या महत्व है? जानिए पर्व मनाने की विधि और सावधानियां